Ranchi News। पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी ने खुद भी कर ली आत्महत्या, अवैध संबंध के चक्कर में पति ने की थी हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Ranchi News: The accused who shot and killed his wife also committed suicide. The husband had committed the murder due to an illicit affair; police are investigating.

रांची। पत्नी की हत्या कर फरार चल रहा आरोपी ने खुद भी अपनी जान दे दी है। पुलिस ने आरोपी का शव बरामद कर दिया है। मामला रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र का था, जहां से साहेब अंसारी नाम के आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

अब साहेब अंसारी का भी शव बरामद हुआ है। 24 जनवरी को साहेब अंसारी ने अपनी ही पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी थी और उसके बाद से ही वह फरार चल रहा था।

डोरंडा पुलिस 24 जनवरी से ही पत्नी के हत्यारे साहेब अंसारी को रांची की तलाश रही थी, लेकिन वह पुलिस को नहीं मिला। अब साहेब अंसारी की डेड बॉडी डोरंडा के मणिटोला से ही मिली है। साहेब अंसारी का शव उसके घर के पास स्थित एक कमरे से बरामद किया गया है। प्रांरभिक तौर पर मामला आत्महत्या का लग रहा है।

पुलिस इस मामले में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम से पूरी वारदात स्थल की जांच करवाई जा रही है। पत्नी की हत्या कर साहेब अंसारी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश भी की जा रही थी। बुधवार को यह सूचना मिली कि उसका शव बरामद किया गया है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक डोरंडा थाना क्षेत्र के मणिटोला की रहने वाली तरन्नुम उर्फ रानी नाम की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रानी की हत्या उसके ही पति साहेब अंसारी ने ही की थी। पुलिस को जांच के दौरान जानकारी मिली थी कि तीन बच्चों का पिता साहेब अंसारी का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसका विरोध उसकी पत्नी किया करती थी।

विरोध की वजह से ही दोनों में 24 जनवरी को झगड़ा हुआ जिसके बाद साहेब ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

साहेब ने अपनी पत्नी की हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए अवैध पिस्तौल को उसके हाथ की उंगली से फंसा कर रख दिया था. ताकि पुलिस उसे आत्महत्या समझे। लेकिन साहेब अंसारी गोली मारते हुए उसके बच्चों ने देख लिया था। घटना के बाद से ही वो फरार चल रहा था

Related Articles