ब्रेकिंग- होली के पहले बड़ा दर्दनाक हादसा : जोरदार धमाकों के बीच 18 लोगों की गयी जान, कईयों की हालत गंभीर, पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची
Breaking: A major tragic accident before Holi: 18 people lost their lives in a massive explosion, many are in critical condition; police and administration teams reached the spot.

National News : एक बड़ी खबर आ रही है। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गयी, है, जबकि कई लोग घायल है। ये पूरी घटना आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव की बतायी जा रही है। घटना को लेकर इलाके में हड़कंप है। वहीं पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक अब से कुछ देर पहले पटाखा बनाने वाली यूनिट में धमाका हो गया। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। धमाके के समय यूनिट में 20 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 2 बजे ब्लास्ट हुआ। धमाके इतना भीषण था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।
इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे में घायल लोगों को अस्पताल भेजना शुरू किया।राज्य की गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने आशंका जताई कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
वहीं मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने संबंधित मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर हालात की निगरानी करने को कहा है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। उन्होंने कहा कि हम बचाव के कामों पर नज़र रख रहे हैं और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आएंगे.
एक ऑफिशियल प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, जब धमाका हुआ, तब क्रैकर्स यूनिट में 20 लोग काम कर रहे थे. नायडू ने सीनियर अधिकारियों और मंत्रियों को दुर्घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया है।









