पेश है Jio का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन जो UPI से लेकर वीडियो तक सब करता है सपोर्ट, बच्चों और बुजुर्गों के लिए है सबसे अच्छा,जाने क्या है कीमत और क्या है इसके फीचर्स

Here is Jio's most affordable 4G smartphone—perfect for children and the elderly—that supports everything from UPI to video streaming; find out its price and features.

Jio ने अपना नया JioBharat V4 फीचर फोन सिर्फ ₹799 की कीमत में हाल ही में उतारा है. यह फोन उन लोगों के लिए  है जो महंगा स्मार्टफोन नहीं खरीदना चाहते या फिर कीपैड फोन का इस्तेमाल करना ज्यादा आसान मानते हैं. कम कीमत के बावजूद इसमें कई ऐसे फीचर दिए गए हैं जो इसे साधारण फीचर फोन से काफी अलग बनाते हैं.

इस फोन में JioPay का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर बिना स्मार्टफोन के भी सीधे अपने बैंक अकाउंट से सुरक्षित UPI पेमेंट कर सकते हैं. वीडियो स्ट्रीमिंग, फिल्में देखने और लाइव स्पोर्ट्स हाइलाइट्स का भी आनंद लिया जा सकता है.

इसमें मॉनिटरिंग और यूजर मैनेजर जैसे फीचर दिए गए हैं, जिनकी मदद से परिवार के सदस्य आपस में बेहतर तरीके से जुड़े रह सकते हैं. इसके अलावा इसमें Safety Shield फीचर भी मौजूद है, जिससे फोन को स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट किया जा सकता है.

कंपनी का ₹123 वाला किफायती प्लान इस फोन के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे कॉलिंग और इंटरनेट दोनों का लाभ मिलता है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *