अगस्त के महीने में मोबाइल कंपनियां बाजार में लॉन्च करने जा रही है ये स्मार्टफोन, जाने क्या होगी इनमें खास फीचर्स

Mobile companies are set to launch these smartphones in the market this August; find out what special features they will offer.

इस महीने अलग-अलग बजट और जरूरतों को ध्यान में रखकर मोबाइल फोन कंपनियां कई नये स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारने जा रहे हैं. इनमें लंबे बैटरी बैकअप वाले फोन भी हैं, गेमिंग पर फोकस कर प्रोसेसर जैसे फीचर्स शामिल है . अगस्त में गूगल अपनी नई Pixel 11 सीरीज भी पेश करने जा रही है। आइए जानते हैं विस्तार से कौन सी कंपनी कौन से खास फीचर्स के साथ अपने स्मार्टफोन को बाजार में। उतारने जा रही है।

Infinix Hot 70 Pro

Infinix Hot 70 Pro उन उपभोक्ताओं को आकर्षित कर सकता है जो कम कीमत में बेहतर गेमिंग अनुभव चाहते हैं. इस फोन में 6.76 इंच का एचडी+ पंच-होल डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट दिया जा सकता है.

फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है. वहीं 6000mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग एडेप्टर दिये गए है।

OnePlus N6x

इसमें 7000mAh की बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और बड़ा वीसी कूलिंग सिस्टम मिलेगा. इसके अलावा फोन में एआई अनब्लर, एआई पोर्ट्रेट ग्लो और एआई इरेजर जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे. यह फोन MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आएगा, जिससे इसकी मजबूती भी बढ़ेगी.

Poco M8

Poco M8 Power उन लोगों के लिए खास हो सकता है जो बैटरी बैकअप को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं. इसमें स्नैपड्रैगन 4 Gen 4 प्रॉसेसर मिलने की चर्चा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 7 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 8000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है. इसके साथ इसमें 45W फास्ट चार्जिंग एडेप्टर भी मिलता हैं।

Vivo S2

इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. इसमें 6.59 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा.

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है. साथ ही 7050mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग इसे उन यूजर्स के लिए आकर्षक बना सकती है।

Google Pixel 11

कंपनी ने पिक्सल के सारे वेरिएंट Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold को एक साथ लॉन्च करेगा. सभी मॉडल नए Tensor G6 चिपसेट के साथ आएंगे ।

इस बार सबसे ज्यादा चर्चा Pixel Glow फीचर की हो रही है. यह कैमरा बार में दी गई नई एलईडी नोटिफिकेशन लाइट सिस्टम होगी, जो अलग-अलग कॉल, ऐप नोटिफिकेशन और अलर्ट के लिए अलग रंग दिखाएगी.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *