अगस्त के इस तारीख को बाजार में लॉन्च होने जा रहा है iQOO Z11, जाने क्या होगी इसकी कीमत और क्या है इसके खास फीचर्स
The iQOO Z11 is set to launch in the market this August; find out its expected price and key features.

iQOO Z11 को लेकर अब स्मार्टफोन यूज़र का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. कंपनी इस फोन को 20 अगस्त को भारत में लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च से पहले ही iQOO ने फोन से जुड़ी कई काम की डिटेल्स शेयर कर दी हैं. इसके प्राइस रेंज, डिस्प्ले और बैटरी से जुड़ी डिटेल्स का खुलासा कर दिया है. फोन में यूजर्स को कई AI फीचर्स भी देखने को मिलेंगे.
iQOO Z11 की कीमत 40,000 रुपये से कम होगी. वहां इसके बेस मॉडल यानी 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की शुरुआत 31,200 रुपये होती है. इसमें 6.8 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले देने वाली है. स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 144Hz होगा, जबकि इसकी पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक जा सकेगी.
फोन में AI कैप्शंस, AI क्रिएशन, AI रूटिंग और सर्कल टू सर्च जैसे कई AI फीचर्स मिलने की कन्फर्मेशन हुई है. बैटरी की बात करें तो इसमें 7,050mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है.
इसके अलावा इस फोन में आपको Anti-Fatigue Brightness Adjustment फीचर स्क्रीन टाइम के हिसाब से ब्राइटनेस को एडजस्ट करेगा.







