हाई कोर्ट में असिस्टेंट बनने की चाह रखने वाले इक्षुक अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका 1100 पदों पर निकली भर्ती, जाने कैसे कर सकते हैं आवेदन

A golden opportunity for aspiring candidates wishing to become Assistants in the High Court: recruitment announced for 1,100 posts—find out how to apply.

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल 1174 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिय आज से शुरू हो गई है।

इनमें 314 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं. वहीं OBC के लिए 325, EWS के लिए 118, SC के लिए 181 और ST वर्ग के लिए 236 पद निर्धारित किए गए हैं.

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास MP CPCT का वैलिड स्कोर कार्ड होना चाहिए.

उम्मीदवार के पास मध्य प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से एक साल का कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा भी होना चाहिए.

उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए. पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 40 साल निर्धारित की गई है.वहीं महिला उम्मीदवार अधिकतम 45 साल की उम्र तक आवेदन कर सकती हैं.

आवेदन के दौरान जनरल कैटेगरी और दूसरे राज्य के उम्मीदवारों को 943.40 रुपये फीस जमा करनी होगी. वहीं OBC, EWS, SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 743.40 रुपये रखी गई है.

MP High Court में असिस्टेंट के 1174 पदों पर भर्ती, यहां जानें पूरी डिटेल

Updated: 
विज्ञापन

Job Aspirtants Representational Image (AI Generated)

Job Aspirtants Representational Image (AI Generated)

MP High Court Recruitment: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल 1174 पदों को भरा जाएगा. आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी.

विज्ञापन

MP High Court Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल 1174 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी.

विज्ञापन

MP High Court Recruitment Post: 1174 पदों पर होगी भर्ती

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती में कुल 1174 पद शामिल हैं. इनमें 314 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं. वहीं OBC के लिए 325, EWS के लिए 118, SC के लिए 181 और ST वर्ग के लिए 236 पद निर्धारित किए गए हैं. इस तरह अलग-अलग वर्गों को मिलाकर कुल 1174 पदों पर भर्ती होगी.

MP High Court Recruitment Important Dates: जरूरी तारीखें

Image

MP High Court Recruitment Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास MP CPCT (Computer Proficiency Certification Test) का वैलिड स्कोर कार्ड होना चाहिए. स्कोर कार्ड होना चाहिए.

उम्मीदवार के पास मध्य प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से एक साल का कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा भी होना चाहिए. यानी केवल ग्रेजुएशन की डिग्री होने से आवेदन पूरा नहीं होगा. उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन के साथ CPCT स्कोर कार्ड और निर्धारित कंप्यूटर योग्यता की शर्त भी पूरी करनी होगी.

ये भी पढ़ें: पशु पालन विभाग में 1308 पदों पर होगी भर्ती, अप्लाई करने से पहले देखें डिटेल

MP High Court Recruitment Age Limit: 18 से 40 साल तक की उम्र, महिलाओं को छूट

MP हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती के लिए उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी. उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए. पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 40 साल निर्धारित की गई है.

वहीं महिला उम्मीदवार अधिकतम 45 साल की उम्र तक आवेदन कर सकती हैं. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

MP High Court Recruitment Application Fee: आवेदन फीस

आवेदन के दौरान जनरल कैटेगरी और दूसरे राज्य के उम्मीदवारों को 943.40 रुपये फीस जमा करनी होगी. वहीं OBC, EWS, SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 743.40 रुपये रखी गई है. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा.

उम्मीदवार 15 सितंबर तक आवेदन और फीस जमा कर सकेंगे. आवेदन में गलती सुधारने का मौका 19 से 21 सितंबर 2026 तक दिया जाएगा. इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं.

MP High Court Assistant Grade-3 official Notification

MP High Court Recruitment Apply: ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट portal.mphc.gov.in पर जाएं. वहां भर्ती से जुड़े Assistant Grade-III Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब ऑनलाइन आवेदन का ऑप्शन चुनें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और अन्य डिटेल भरें.
  • इसके बाद अपनी फोटो, हस्ताक्षर और मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • आवेदन फीस का भुगतान निर्धारित माध्यम से करें.
  • फॉर्म भरने के बाद एक बार पूरा आवेदन ध्यान से चेक कर लें.
  • किसी तरह की गलती होने पर तय समय के दौरान उसमें सुधार कर सकते हैं.
  • सबकुछ सही होने पर फॉर्म सबमिट कर दें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *