बिहार में निकली लेवल-7 पे-स्केल वाली पदों पर सरकारी नौकरी, जाने कैसे कर सकते हैं आवेदन

Government jobs with Level-7 pay scale announced in Bihar; find out how to apply.

बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में खाली पदों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है. BTSC ने इसके लिए विज्ञापन संख्या 28/2026 जारी कर दिया है. इस भर्ती में कुल 231 पद भरे जाएंगे. ऑनलाइन आवेदन 24 सितंबर से शुरू है. योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  btsc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े मात्स्यिकी कॉलेज से मत्स्य विज्ञान में 4 साल की डिग्री (BFSc) होनी चाहिए. आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल रखी गई है और अधिकतम 37 साल है। आरक्षित वर्ग को उम्र में छूट दी गई है।

सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस सिर्फ 100 रुपये है. फीस ऑनलाइन ही जमा होगी.

एैसे करे आवेदन

  • सबसे पहले BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Recruitment सेक्शन में जाकर विज्ञापन संख्या 28/2026 FISHERY EXTENSION OFFICER (मत्स्य प्रसार पदाधिकारी) वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • फॉर्म में अपनी जानकारी भरें और फोटो, साइन व जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • 100 रुपये की फीस ऑनलाइन जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
  • भरे हुए फॉर्म का प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close