रेलवे में 10वीं पास के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका, 2000 से भी ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, जाने कैसे कर सकते हैं आवेदन
A fantastic opportunity for 10th-pass candidates to get a job in the Railways; vacancies announced for over 2,000 posts—find out how to apply.

रेलवे ने अप्रेंटिस के 2008 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन फॉर्म 7 अक्टूबर से भरे जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर है।
अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है.
उम्मीदवार की उम्र कम से कम 15 साल और अधिकतम 24 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को रेलवे के नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.
सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस देना होगा. SC, ST, दिव्यांग और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस नहीं है.
इस भर्ती में उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा. चयन सीधे मेरिट के आधार पर किया जाएगा. मेरिट लिस्ट 10वीं और संबंधित ट्रेड की ITI में मिले अंकों के आधार पर तैयार होगी. दोनों में मिले अंकों को 50-50 फीसदी वेटेज दिया जाएगा.








