रेलवे की सौगात: मुजफ्फरपुर-पुणे और जोधपुर-दानापुर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन को मिली हरि झंडी, कुछ स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ी
Railway's festive gift: 'Puja Special' trains between Muzaffarpur-Pune and Jodhpur-Danapur get the green signal; operational period extended for some special trains.

फेस्टिव सीजन को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुजफ्फरपुर से पुणे और जोधपुर से दानापुर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों के चलने से त्योहारों में बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.
गाड़ी संख्या 05589/05590 मुजफ्फरपुर-पुणे का परिचालन 22 सितंबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को किया जायेगा. मुजफ्फरपुर से यह ट्रेन शाम 19.20 बजे खुलेगी और 22.00 बजे पाटलिपुत्र, तथा अगले दिन 02.13 बजे डीडीयू पहुंचेगी. इसके बाद निर्धारित ठहराव वाले स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन करीब 11.40 बजे पुणे पहुंचेगी.
वापसी में गाड़ी संख्या 05590 प्रत्येक गुरुवार को पुणे से 15.00 बजे खुलेगी. अगले दिन 21.40 बजे डीडीयू, रुकते हुए शनिवार को सुबह करीब 04.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 04813/04814 जोधपुर-दानापुर पूजा स्पेशल का परिचालन 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को किया जायेगा. जोधपुर से ट्रेन शाम 17.20 बजे खुलेगी और अगले दिन 14.40 बजे डीडीयू रुकते हुए शाम 17.45 बजे दानापुर पहुंचेगी.
वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को दानापुर से 19.10 बजे खुलेगी. शनिवार को करीब 01.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी.
रक्सौल से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच वर्तमान में चलायी जा रही गाड़ी संख्या 05557/05558 रक्सौल-लोकमान्य तिलक पूजा स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है. अब यह ट्रेन वर्तमान समय-सारणी और ठहराव के अनुसार 24 नवंबर तक चलेगी.








