कृषि विभाग में जूनियर इंजीनियर के 134 पदों पर निकली वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू जाने कैसे कर सकते हैं आवेदन
Vacancies announced for 134 Junior Engineer posts in the Agriculture Department; applications open today—find out how to apply.

उत्तर प्रदेश कृषि विभाग में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के जरिए कुल 134 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 अक्टूबर 2026 है।
आवेदन में करेक्शन करने की लास्ट डेट 14 अक्टूबर 2026 है. इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स का UPSSSC PET 2025 में शामिल होना और वैलिड स्कोर कार्ड होना जरूरी है. कैंडिडेट का हाईस्कूल पास होना जरूरी है. इसके साथ ही एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए.
इस भर्ती के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है. सभी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है.
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 के अनुसार वेतन दिया जाएगा. वेतनमान 9,300-34,800 रुपये और ग्रेड पे 4,200 रुपये है.
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद Junior Engineer (Agriculture) Main Exam के Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
- PET 2025 की रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ समेत मांगी गई जानकारी से लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें और 25 रुपये आवेदन शुल्क जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर सेव कर लें.








