इंटर पास युवाओं के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली भरती, जाने कैसे कर सकते हैं आवेदन

Recruitment drive in Indian Coast Guard for youth who have passed Class 12; find out how to apply.

भारतीय तटरक्षक बल ने नाविक जनरल ड्यूटी (GD) और यांत्रिक के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती CGEPT 01/2027 और 02/2027 बैच के तहत निकाली गई है.

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 21 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है. 12वीं में Physics और Mathematics विषय होने चाहिए. यांत्रिक पद के लिए 10वीं के साथ इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स में तीन वर्षीय डिप्लोमा की योग्यता मांगी गई है.

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस 550 रुपये तय की गई है. वहीं एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।

आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 22 साल निर्धारित की गई है.

एैसे करे आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए CGEPT 01/2027 & 02/2027 ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना नया रजिस्ट्रेशन करें और आईडी-पासवर्ड के साथ लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें.
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी सर्टिफिकेट स्कैन करके अपलोड करें.
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट करें.
  • भविष्य के लिए भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close