डॉक्टर बने IAS टॉपर : AIIMS से किया MBBS, फिर यूपीएससी में किया टॉप, अब IAS बनकर देश सेवा करेंगे अनुज अग्निहोत्री, तीसरे प्रयास में हुए कामयाब

Doctor turned IAS topper: Anuj Agnihotri completed MBBS from AIIMS, then topped UPSC, now will serve the country by becoming an IAS, successful in the third attempt

UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले डॉक्टर अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। एम्स जोधपुर से एमबीबीएस करने वाले अनुज ने तीसरे प्रयास में यह बड़ी सफलता हासिल की।

UPSC Topper Anuj Agnihotri Biography In Hindi : संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। अनुज अग्निहोत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे देश में खुशी की लहर है, वहीं उनके गृह राज्य राजस्थान में जश्न का माहौल है। अनुज अग्निहोत्री मूल रूप से रावतभाटा के निवासी हैं, जो चित्तौड़गढ़ जिला में स्थित है।

अनुज ने अपनी शुरुआती शिक्षा से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई रावतभाटा से ही पूरी की। बचपन से ही पढ़ाई में तेज अनुज ने आगे की पढ़ाई के लिए मेडिकल क्षेत्र को चुना और डॉक्टर बनने का लक्ष्य लेकर उच्च शिक्षा के लिए जोधपुर चले गए।

उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने AIIMS जोधपुर में प्रवेश लिया और वहां से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने वर्ष 2022-23 के आसपास अपनी मेडिकल डिग्री पूरी की। डॉक्टर बनने के बाद भी उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाने का था।

इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।अनुज अग्निहोत्री ने यूपीएससी की तैयारी के दौरान मेडिकल साइंस को अपने ऑप्शनल विषय के रूप में चुना। अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर उन्होंने तीसरे प्रयास में देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली परीक्षा को न केवल पास किया, बल्कि उसमें टॉप भी किया।

इस परीक्षा में दूसरा स्थान राजेश्वरी सुवे एम ने हासिल किया, जबकि तीसरी रैंक एकांश ढुल को मिली। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए फरवरी माह में इंटरव्यू आयोजित किया गया था, जिसके बाद अब अंतिम परिणाम जारी किया गया है। अनुज अग्निहोत्री का परिवार भी उनकी इस सफलता पर बेहद गर्व महसूस कर रहा है। उनके पिता राजस्थान परमाणु ऊर्जा संयंत्र, कोटा में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं।

साधारण परिवार से आने वाले अनुज ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो तो किसी भी बड़ी परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है।दिलचस्प बात यह है कि यूपीएससी की तैयारी के दौरान अनुज ने मुख्य रूप से ऑनलाइन कोचिंग और स्वअध्ययन पर भरोसा किया।

इंटरव्यू की तैयारी के लिए उन्होंने दिल्ली स्थित Ensure IAS से मार्गदर्शन लिया।अनुज का यह तीसरा प्रयास था। पहले प्रयास में उनका चयन DANICS के लिए हो गया था और वर्तमान में वह इसकी ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। हालांकि उनका अंतिम लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना था, जिसे उन्होंने अब हासिल कर लिया है।

Related Articles