BREAKING: माउंट एवरेस्ट के आसमान में बड़ा हादसा! लैंडिंग के वक्त आपस में टकराए दो हेलीकॉप्टर, बर्फीले इलाके में मची चीख-पुकार, एक यात्री की मौत

नेपाल के सोलुखुम्बू जिले में सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा। लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर से मचा हड़कंप, हादसे में एक यात्री की जान चली गई।

नेपाल। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में बुधवार सुबह लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस भीषण दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई। हादसा सोलुखुम्बू जिले के बर्फीले इलाके में हुआ, जहां अचानक हुई इस टक्कर से हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों हेलीकॉप्टर सुबह के समय लैंडिंग की प्रक्रिया में थे। इसी दौरान किसी वजह से दोनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दुर्घटना में एक यात्री की जान चली गई।

एवरेस्ट क्षेत्र में हादसे से मचा हड़कंप

नेपाल का सोलुखुम्बू जिला माउंट एवरेस्ट और आसपास के पर्वतीय पर्यटन क्षेत्रों के लिए जाना जाता है। यहां पर्यटकों और पर्वतारोहियों की आवाजाही के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर की खबर ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल हादसे की विस्तृत परिस्थितियों और दोनों हेलीकॉप्टरों में सवार लोगों की संख्या को लेकर जानकारी सामने आना बाकी है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

 

Anita Nishad

Anita Nishad is a dedicated and insightful journalist currently serving as a key voice at HPBL News. With a deep-rooted passion for storytelling and truth-seeking, Anita has become a trusted name in digital and broadcast journalism, particularly known for her ability to bring grassroots issues to the forefront.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close