क्या आप जानते हैं ? सिर्फ भारत ही नहीं 15 अगस्त को ये चार देश भी हुए थे आजाद, जानिये 15 अगस्त को लेकर ये दिलचस्प जानकारी

Do you know? Not just India, these four countries also got independence on 15 August, know this interesting information about 15 August

नई दिल्ली। 15 अगस्त का दिन भारत के लिए गर्व और देशभक्ति से भर देने वाला है। 1947 में 15 अगस्त के ही दिन देश ने अंग्रेजी हुकूमत से आजादी पाई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं, 15 अगस्त सिर्फ भारत का ही स्वतंत्रता दिवस नहीं है? दुनिया के 4 और देश हैं, जिनकी आजादी का दिन भी यही तारीख है।

 

लिकटेंस्टीन (1866)

यूरोप का छोटा-सा देश लिकटेंस्टीन 15 अगस्त 1866 को जर्मनिक संघ से अलग होकर आजाद हुआ था। यह देश जर्मनिक संघ से अलग हुआ और कंप्लीट सोवेरियन राष्ट्र बना। 15 अगस्त को यहां “राष्ट्रीय दिवस” के रूप में मनाया जाता है, जिसमें जनता राजपरिवार के साथ उत्सव मनाती है।

 

दक्षिण कोरिया (1945)

जापानी शासन के अधीन 1910 से 1945 तक रहने के बाद, द्वितीय विश्व युद्ध में जापान की हार के साथ दक्षिण कोरिया को 15 अगस्त 1945 को स्वतंत्रता मिली। बाद में यह उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में बंट गया। दूसरे विश्व युद्ध के अंत में जापान की हार के बाद कोरिया को जापानी शासन से मुक्ति मिली। 1910 से 1945 तक कोरिया जापान का कॉलोनी रहा था। 15 अगस्त, 1945 को जापान के आत्मसमर्पण के साथ ही कोरिया स्वतंत्र हुआ। हालांकि, बाद में कोरिया दो भागों, उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में बंट गया, लेकिन इस दिन को दक्षिण कोरिया में “ग्वांगबोकजेओल” के रूप में मनाया जाता है।

 

कांगो (1960)

अफ्रीकी देश कांगो ने 15 अगस्त 1960 को फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की और इसे “कांगो रिपब्लिक” का नाम मिला। यह दिन वहां “कांगोलेज नेशनल डे” के रूप में मनाया जाता है। यह देश मध्य अफ्रीका में स्थित है और 1880 से 1960 तक फ्रांस के कोलोनियल शासन के अधीन रहा। स्वतंत्रता के बाद इसका नाम कांगो रिपब्लिक रखा गया, जिसे आज कांगो-ब्राजाविल के नाम से भी जाना जाता है। 15 अगस्त को यहां “कांगोलेज नेशनल डे” के रूप में मनाया जाता है।

 

बहरीन (1971)

ब्रिटेन से एक समझौते के तहत 15 अगस्त 1971 को बहरीन को आजादी मिली। बहरीन को भी 15 अगस्त को ब्रिटेन से आजादी मिली थी, लेकिन इसे भारत के बाद स्वतंत्रता मिली, साल 1971 में। इसी दिन ब्रिटेन और बहरीन के बीच एक समझौता हुआ, जिसके बाद बहरीन को स्वतंत्रता मिली।

भारत में 15 अगस्त का जश्न हर देशप्रेमी के दिल में गर्व और उत्साह भर देता है। वर्षों के संघर्ष और बलिदान के बाद मिली यह आजादी न सिर्फ हमारे लिए, बल्कि इन चार देशों के लिए भी खास महत्व रखती है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles