SSC CGL कैंडिडेट को फिर से मिला आवेदन करने का एक और मौका 12 हजार से अधिक पदों पर है वैकेंसी

SSC CGL candidates get another chance to apply; vacancies exist for over 12,000 posts.

SSC ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा में भाग लेने के लिए कैंडिडेट को एक और मौका दिया है. आवेदन  फिर से खोल दी गई है. अब कैंडिडेट्स 25 जून 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं.

इससे पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 22 जून 2026 थी. आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 26 जून रात 11 बजे तक है. एप्लिकेशन करेक्शन विंडो 1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी, जिसके दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकेंगे.

आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता में कुछ बदलाव हो सकता है।

कैसे करें अप्लाई?

  • SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन  पूरा करें या लॉगिन करें.
  • SSC CGL 2026 आवेदन फॉर्म भरें.
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *