12वीं पास और डिप्लोमा धारकों के लिए खुशखबरी, पशुपालन विभाग में 1251 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, ₹92,300 तक मिलेगी सैलरी
Good news for 12th-pass candidates and diploma holders: a recruitment notification has been issued for 1,251 posts in the Animal Husbandry Department, with salaries of up to ₹92,300.

प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पशुपालन विभाग के अंतर्गत ‘पशुधन प्रसार अधिकारी’ (Livestock Extension Officer) के 1251 पदों पर भर्ती का विज्ञापन (संख्या 17-परीक्षा/2026) जारी कर दिया है।
महत्वपूर्ण तिथियां
- विज्ञापन जारी होने की तिथि: 10 अगस्त 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 09 सितंबर 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 29 सितंबर 2026
- शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 06 अक्टूबर 2026
पदों का विवरण और वेतनमान
कुल 1251 पदों पर यह भर्ती की जा रही है, जिनमें 1248 पद सामान्य भर्ती के और 3 पद विशेष चयन के तहत भरे जाएंगे।
- अनारक्षित (General): 500 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 345 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 254 पद
- ईडब्ल्यूएस (EWS): 144 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 25 पद
सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 5 के अनुसार ₹29,200 से ₹92,300 तक का वेतनमान मिलेगा।
पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता
PET 2025 स्कोर आवश्यक: केवल वही अभ्यर्थी इस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो UPSSSC की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET 2025) में शामिल हुए हों और उनके पास वैध स्कोरकार्ड उपलब्ध हो।
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का बायोलॉजी ग्रुप से 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय या महाविद्यालय से 2 वर्षीय पशुधन प्रसार डिप्लोमा होना चाहिए। देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान होना भी आवश्यक है।
आयु सीमा (1 जुलाई 2026 तक): न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
आवेदन शुल्क: सभी श्रेणियों (जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी) के उम्मीदवारों को मात्र ₹25 का ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा।
परीक्षा संरचना: मुख्य परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय (MCQs) प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 2 घंटे (120 मिनट) का समय मिलेगा। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, और गलत उत्तर देने पर 1/4 (0.25) अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।
इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन शुरू होने के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।








