पटना में भारी बवाल: मशहूर ‘खान सर’ पर FIR दर्ज, क्या कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार?

Huge uproar in Patna: FIR registered against famous 'Khan Sir', can he be arrested anytime?

पटना: देश के सबसे चर्चित और लोकप्रिय ट्यूटर ‘खान सर’ (Khan Sir) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पटना के कदमकुआं थाने में खान सर के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस ने यह मामला खुद के बयान पर (स्वतः संज्ञान लेते हुए) दर्ज किया है। इस बड़े एक्शन के बाद अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि खान सर की किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है।

​अंगरक्षकों की गवाही ने बढ़ाई खान सर की मुश्किलें

​मिली जानकारी के मुताबिक, हाल ही में हुए कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में पुलिस ने खान सर के दो अंगरक्षकों (Bodyguards) को गिरफ्तार किया था। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान इन अंगरक्षकों ने फायरिंग की बात कबूल कर ली है। इन्हीं की गिरफ्तारी और दिए गए बयानों को आधार बनाकर पुलिस ने खान सर को इस मामले में नामजद किया है। खान सर के दोनों बॉडीगार्ड्स के हथियारों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

​कल हुई थी मैराथन पूछताछ, बेऊर जेल भेजे गए 5 आरोपी

​इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना पुलिस ने बीते गुरुवार (4 जून) को खान सर को तलब किया था, जहां उनसे कई घंटों तक लंबी और कड़े सवालों वाली पूछताछ की गई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि खान सर से आगे भी पूछताछ की जा सकती है।
​इस कोचिंग विवाद में पुलिस अब तक बेहद आक्रामक रुख अपनाए हुए है। अब तक इस मामले में कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद समेत तीन लोग और खान सर के दो अंगरक्षक शामिल हैं। इन सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए पटना के बेऊर जेल शिफ्ट कर दिया गया है।

​क्या गिरफ्तार होंगे खान सर?

​एफआईआर दर्ज होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पटना पुलिस खान सर को गिरफ्तार करेगी? हालांकि, इस मामले पर अभी तक पुलिस के किसी आला अधिकारी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस फिलहाल घटना से जुड़े कई वीडियो फुटेज और तकनीकी सबूतों को खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिख रहे अन्य चेहरों की पहचान कर आगे भी कुछ और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं।
​अब पूरी नजर पटना पुलिस के अगले कदम और खान सर के कानूनी रुख पर टिकी है।

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *