बिहार में फिर नीतीश: चुनाव में सीटों के बंटवारे का फार्मूला हुआ तैयार, जानिये JDU, भाजपा और चिराग पासवान की पार्टी कितनी-कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Nitish again in Bihar: Seat sharing formula is ready, know how many seats JDU, BJP and Chirag Paswan's party will contest in the elections

Bihar Vidhansabha Election : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर NDA गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। खबर है कि जदयू 102 और भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को 20 और जीतन राम मांझी की हम तथा उपेंद्र कुशवाहा की रालमो को 10-10 सीटें दी जायेगी।

 

जानकारी के मुताबिक जल्द ही NDA की तरफ से प्रेस कांफ्रेंस कर इस पर आधिकारिक घोषणा की जायेगी। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में दिल्ली दौरा किया था। जहां सीटों के बंटवारे पर बात बन गयी है। हालांकि, इसकी औपचारिक घोषणा अभी बाकी है।

 

जदयू (JDU) को 102 और भाजपा (BJP) को 101 सीटें दी गई हैं। वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) [LJP (R)] को 20 सीटें मिली हैं। जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को 10-10 सीटें मिलेगी।

 

NDA में जदयू की बढ़ी भूमिका

आपको बता दें कि 2020 विधानसभा चुनाव में भाजपा 110 सीटों पर उतरी थी और 74 पर जीत हासिल की थी। जबकि जदयू ने 115 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे 43 पर जीत मिली थी। इस बार सीटों की संख्या घटने के बावजूद जदयू 102 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि भाजपा 101 सीटों पर। इससे साफ है कि विधानसभा चुनाव में जदयू को NDA में “बड़े भाई” की भूमिका दी जा रही है।

 

लोकसभा चुनाव की तुलना

वहीं लोकसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा ने 17, जदयू ने 16, लोजपा (रामविलास) ने 5 और हम तथा रालमो ने एक-एक सीट पर चुनाव लड़ा था। उस समय भाजपा ने जदयू से एक सीट अधिक लड़ी थी। लेकिन विधानसभा चुनाव में समीकरण बदल गए हैं और इस बार जदयू को भाजपा से थोड़ा अधिक महत्व दिया गया है।

 

अब भी चल रहा है सीटों पर मंथन

सूत्रों का कहना है कि फिलहाल NDA के भीतर कौन-सी पार्टी किन सीटों पर लड़ेगी, इस पर अंतिम मंथन जारी है। संभावना है कि सीट शेयरिंग के इस फॉर्मूले की औपचारिक घोषणा NDA आने वाले दिनों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके करेगा। साथ ही जदयू और भाजपा के बीच 1-2 सीटों का मामूली फेरबदल भी संभव है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles