झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ आपरेशंस में जवानों को मिला हथियारों का जखीरा… रायफल, गोली, IED सहित मिले ये इलेक्ट्रानिक उपकरण

Soldiers in Jharkhand recovered a cache of weapons during operations against Naxalites, including rifles, bullets, and IEDs, along with electronic devices.

पश्चिम सिंहभूम। नक्सल आपरेशंस में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। सारंडा जंगल में झारखंड पुलिस और 209 कोबरा बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च आपरेशंस चलाया। इस दौरान हथियारों का जखीरा, आईईडी, विस्फोटक, नक्सली साहित्य और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।

 

झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की 209 कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में हथियार, गोला-बारूद, आईईडी और नक्सल साहित्य बरामद किया गया है।

 

नक्सलियों ने भागते हुए घने जंगल का सहारा लिया। हालांकि पुलिस और कोबरा कमांडो की तैनाती के चलते नक्सलियों को भारी दबाव का सामना करना पड़ा। फिलहाल क्षेत्र में संयुक्त सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि नक्सलियों के ठिकानों को ध्वस्त किया जा सके और उनके बचाव मार्ग को पूरी तरह से सील किया जा सके।

 

बरामद हथियारों और सामग्री की सूची

तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने निम्नलिखित सामग्री जब्त की है—

• S.L.R. राइफल – 2

• .303 राइफल – 1

• AK-47 के जीवित कारतूस – 37

• SLR के जीवित कारतूस – 78

• .303 के जीवित कारतूस – 130

• 7.62 एमएम मैगजीन – 1

• SLR मैगजीन – 2

• .303 मैगजीन – 1

• जिलेटिन पैकेट – 6 (प्रति पैकेट 2.78 किग्रा, कुल 16.68 किग्रा)

• डिटोनेटर सहित तैयार जिलेटिन IED – 13

• इलेक्ट्रिक डिटोनेटर – 10

• नॉन-इलेक्ट्रिक डिटोनेटर – 5

• रेडियो सेट – 5

• इंटरसेप्टर – 2

• सिरिंज – 24

• IED बनाने हेतु प्लास्टिक पाइप (6 इंच) – 20

• लैपटॉप (ASUS) – 1

• लैपटॉप (Lenovo) – 1

• FM रेडियो – 11

• अन्य नक्सली सामग्रियां भी बरामद की गईं।

 

नक्सल मोर्चे पर बड़ी उपलब्धि

सारंडा क्षेत्र लंबे समय से नक्सलियों का प्रमुख गढ़ रहा है। यहां कई शीर्ष नक्सल नेताओं की गतिविधियां दर्ज होती रही हैं। बरामद हथियार और विस्फोटक यह संकेत देते हैं कि माओवादी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। समय रहते सुरक्षा बलों की कार्रवाई ने एक बड़े आतंकी साजिश को विफल कर दिया।

राज्य पुलिस का कहना है कि यह बरामदगी पिछले कुछ समय में नक्सली मोर्चे पर मिली सबसे बड़ी सफलता में से एक है। लगातार सुरक्षा घेरा मजबूत करके नक्सलियों को जंगल छोड़ने पर मजबूर करने की रणनीति अपनाई जा रही है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles