मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए, झारखंड में मौसम विभाग ने जारी किया 19 जून तक येलो अलर्ट

In view of the changing weather conditions, the Meteorological Department has issued a yellow alert for Jharkhand until June 19.

झारखंड में मॉनसून के आते ही राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है.  मौसम विभाग की माने तो, अगले दो से तीन दिनों में मॉनसून राज्य के सारे जिले में प्रवेश कर जायेगा.

14 जून को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 15 जून को भी आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. साथ ही राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर शेष क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 16 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और राज्य के  अन्य कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने 19 जून तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *