आपके घर में रखा OPPO-OnePlus असली है या जालसाजों का जाल?नकली मोबाइल फैक्ट्री पर छापा, देखकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली। अगर आप भी OPPO, OnePlus या Realme का मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह खबर आपको चौंका सकती है। राजधानी दिल्ली में क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो नामी मोबाइल कंपनियों के नाम पर नकली एक्सेसरीज और पैकेजिंग तैयार कर बाजार में धड़ल्ले से बेच रहा था। इस कार्रवाई के बाद कई लोगों के मन में डर बैठ गया है कि कहीं उनके हाथ में मौजूद मोबाइल या उसका सामान भी नकली तो नहीं।

क्राइम ब्रांच की AGS यूनिट को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली में कुछ लोग बड़ी कंपनियों के नाम पर फर्जी मोबाइल उत्पाद तैयार कर उन्हें असली बताकर बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने करोल बाग के रेघरपुरा इलाके में छापेमारी की। यहां दो गोदामों से भारी मात्रा में OPPO, OnePlus और Realme ब्रांड के नकली मोबाइल एक्सेसरीज, पैकेजिंग सामग्री और ब्रांडिंग से जुड़ा सामान बरामद किया गया।

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि गोदामों में मशीनों की मदद से नकली उत्पादों की ऐसी पैकिंग की जा रही थी, जिसे देखकर आम ग्राहक आसानी से धोखा खा जाए। आरोपियों का मकसद इन नकली सामानों को असली कंपनी का माल बताकर बाजार में ऊंचे दामों पर बेचना था।

इसके बाद पुलिस ने मोती नगर स्थित एक फैक्ट्री पर भी दबिश दी। यहां नामी कंपनियों के नाम से नकली पैकेजिंग बॉक्स तैयार किए जा रहे थे। फैक्ट्री के अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। मौके से आठ मशीनें जब्त की गईं और पूरी फैक्ट्री को सील कर दिया गया।

इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और दिल्ली समेत कई इलाकों में नकली सामान की सप्लाई कर रहा था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और कितने राज्यों तक इसका जाल फैला हुआ है।

Anita Nishad

Anita Nishad is a dedicated and insightful journalist currently serving as a key voice at HPBL News. With a deep-rooted passion for storytelling and truth-seeking, Anita has become a trusted name in digital and broadcast journalism, particularly known for her ability to bring grassroots issues to the forefront.

Related Articles