ISRO ने निकाली कई पदों पर भर्ती आज से आवेदन शुरू , जाने क्या होगी सैलरी और कैसे कर सकते हैं आवेदन
ISRO has announced recruitment for multiple posts; applications open today—find out the salary details and how to apply.

ISRO ने ग्रुप ‘बी’ और ‘ए’ के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी. 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं.
किन पदों पर होगी भर्ती?
टेक्निकल असिस्टेंट
साइंटिफिक असिस्टेंट
लाइब्रेरी असिस्टेंट-ए
टेक्नीशियन-बी
ड्राफ्ट्समैन-बी
कुक-ए
शैक्षणिक योग्यता
- टेक्नीशियन-बी: संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट.
- टेक्निकल असिस्टेंट: संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिप्लोमा.
- साइंटिफिक असिस्टेंट: संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी के साथ B.Sc.
- लाइब्रेरी असिस्टेंट-ए: लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री.
- कुक-ए: संबंधित कार्य का अनुभव आवश्यक.
अप्लाई करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है. रिजर्व कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में नियम अनुसार, छूट दी गई है.
कैसे करें आवेदन?
- ISRO की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं.
- ISTRAC Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- पहले रजिस्ट्रेशन करें.
- आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी भरें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.






