Jamshedpur Crime: जनगणना कर्मचारी बनकर घर में पहले घुसी लूटेरी, फिर दो लूटेरों को बुलाकर महिला को बना लिया बंधक, लाखों के जेवरात लूटे, विरोध करने पर मारकर दांत तोड़े

जमशेदपुर के मानगो में जनगणना कर्मी बनकर बदमाश फ्लैट में घुसे। महिला को बंधक बनाकर मारपीट की और सोने की चेन-बाली लूटकर बालकनी में बंद कर फरार हो गए।

जमशेदपुर। जनगणना कर्मचारी बताकर लूट की वारदात देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला जमशेदपुर शहर के मानगो थाना क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात ने पुलिस को चैलेंज दे दिया है। जानकारी के मुताबिक जनगणना कर्मी बनकर एक महिला के फ्लैट में दाखिल हुए तीन बदमाशों ने कथित तौर पर महिला को बंधक बनाया, मारपीट की और उसके जेवर लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी महिला को बालकनी में बंद कर मौके से फरार हो गए।

यह घटना जवाहरनगर रोड नंबर-15 स्थित श्री कृष्णा उद्यान अपार्टमेंट की बताई जा रही है। वारदात के बाद अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल है। पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

जनगणना कर्मी बनकर पहुंची महिला, पीछे से आए दो युवक

जानकारी के अनुसार, फ्लैट में लीलावती अम्मा अकेली मौजूद थीं। इसी दौरान एक महिला उनके घर पहुंची और खुद को जनगणना विभाग की कर्मचारी बताकर उनसे बातचीत करने लगी।पीड़िता के मुताबिक, बातचीत के दौरान ही दो युवक भी फ्लैट में पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने मिलकर उन्हें धक्का दिया और फ्लैट के अंदर बंधक बना लिया।अचानक तीन लोगों के घर में घुसने से महिला घबरा गईं। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

सोने की चेन और कान की बाली उतरवाई

पीड़िता के अनुसार, बदमाशों ने करीब आधे घंटे तक उन्हें फ्लैट में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उनके गले से सोने की चेन और कान की बाली उतरवा ली गई।महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की। हमले में लीलावती अम्मा के मुंह में गंभीर चोट आई और उनका एक दांत भी टूट गया।वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फ्लैट से बाहर निकल गए, लेकिन जाते समय उन्होंने महिला को बालकनी में बंद कर दिया।

बालकनी से शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया

आरोपियों के फरार होने के बाद लीलावती अम्मा ने बालकनी से शोर मचाना शुरू किया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के पड़ोसी मौके पर पहुंचे।पड़ोसियों ने किसी तरह महिला को बालकनी से बाहर निकाला और घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। दिनदहाड़े फ्लैट में घुसकर महिला को बंधक बनाने और जेवर लूटने की जानकारी फैलते ही पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया।

पति के पहुंचने के बाद पुलिस को दी गई सूचना

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के पति बी.एस. पिल्लै मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि वह डिमना स्थित एक ऑटो शोरूम में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।परिजनों के पहुंचने के बाद मामले की सूचना मानगो थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली।

CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अपार्टमेंट और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
जांच टीम उस महिला और उसके साथ पहुंचे दोनों युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों ने जनगणना कर्मी बनकर महिला के फ्लैट में प्रवेश करने की योजना पहले से बनाई थी या किसी अन्य माध्यम से उन्हें फ्लैट और महिला के बारे में जानकारी मिली थी।

फर्जी पहचान से घर में प्रवेश ने बढ़ाई चिंता

इस वारदात ने शहर में घरों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। किसी सरकारी विभाग का कर्मचारी बताकर घर में प्रवेश करने के बाद लूट की घटना को अंजाम दिए जाने से स्थानीय लोग भी चिंतित हैं।फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

 

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *