झारखंड: दिनदहाड़े बैंक लूट की कोशिश नाकाम, बैंककर्मियों के साहस से पिस्टल और नकदी छोड़कर भागा अपराधी

Jharkhand: Attempted daylight bank robbery foiled; thanks to the courage of bank staff, the perpetrator fled, leaving behind a pistol and cash.

Palamu News: झारखंड में बैंक लूट की खबर से हड़कंप मच गया। हथियारबंद लूटेरों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। हालांकि बैंक मैनेजर व बैंककर्मियों के साहस की वजह से लूटेरों को भागना पड़ गया। मामला झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर का है, जहां दिनदहाड़े बैंक लूट की कोशिश का मामला सामने आया है।

जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के आढ़त रोड स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक की शाखा में ग्राहक बनकर पहुंचे एक हथियारबंद अपराधी ने पिस्टल दिखाकर लूटपाट करने का प्रयास किया। हालांकि, शाखा प्रबंधक और एक अन्य बैंककर्मी के साहस के कारण अपराधी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। बैंककर्मियों के विरोध के बाद अपराधी नगदी और पिस्टल छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

ग्राहक बनकर बैंक में घुसा था अपराधी, अचानक निकाली पिस्टल

दोपहर करीब 3:30 से 4 बजे के बीच एक व्यक्ति मास्क लगाकर झारखंड ग्रामीण बैंक की आढ़त रोड शाखा में पहुंचा। शुरुआत में उसने खुद को ग्राहक बताया और खाते से रुपये निकालने की बात कही। इसके बाद अचानक पिस्टल निकालकर बैंक में लूटपाट करने लगा।

घटना के समय बैंक में शाखा प्रबंधक धनंजय शर्मा, कैशियर और मैसेंजर मौजूद थे। अपराधी को हथियार दिखाकर लूटपाट करते देख शाखा प्रबंधक और एक अन्य बैंककर्मी ने उसका विरोध किया और उससे भिड़ गए। बैंककर्मियों के साहस को देखकर अपराधी घबरा गया। इसके बाद वह नगदी और अपनी पिस्टल मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

बैंक में रखे थे करीब 15 लाख रुपये, बड़ी लूट टली

बताया जा रहा है कि घटना के समय बैंक में करीब 15 लाख रुपये नकद समेत अन्य कीमती सामान मौजूद थे। अगर अपराधी अपने मंसूबे में सफल हो जाता तो बैंक में बड़ी लूट की वारदात हो सकती थी। हालांकि, बैंककर्मियों की तत्परता और साहस के कारण लूट की कोशिश नाकाम हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस पहुंची मौके पर

बैंक लूट की कोशिश की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ राजेश यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बैंककर्मियों से घटना की पूरी जानकारी ली और मौके का बारीकी से निरीक्षण किया।पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि फरार अपराधी की पहचान की जा सके।

जल्द गिरफ्तार होगा अपराधी: एसडीपीओ

सदर एसडीपीओ राजेश यादव ने बताया कि बैंककर्मियों की ओर से थाना को सूचना दी गई थी कि एक व्यक्ति बैंक में लूटपाट करने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपराधी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधी को जल्द गिरफ्तार करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस फरार अपराधी की तलाश में जुटी हुई है। दिनदहाड़े बैंक में लूट की कोशिश की इस घटना के बाद शहर के बैंककर्मियों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close