झारखंड न्यूज: मंदिर विवाद में हिंसक झड़प, दो गांवों में खूनी संघर्ष, पत्थरबाजी में 22 घायल, कईयों को किया गया रेफर

Jharkhand News: Violent clash over a temple dispute; bloody conflict between two villages leaves 22 injured in stone-pelting, with several referred for further medical treatment.

Barkagaon News: दिवाली की खुशियों के बीच मंदिर को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। खूनी संघर्ष में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। मामला झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड की है, जहां ऐतिहासिक महुदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद गहरा गया है।

गुरुचट्टी और कांडतरी गांव के ग्रामीण आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और ब्लॉक मोड़ के पास दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के करीब 22 लोग घायल हो गए। कई घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है। घटना के दौरान एक कार में भी तोड़फोड़ की गई।

मंदिर निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कांडतरी गांव के ग्रामीणों ने बुढ़वा महादेव मंदिर के मुख्य शिव मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य शुरू किया था। इसका गुरुचट्टी गांव के ग्रामीणों ने विरोध किया। उनका कहना था कि मुख्य मंदिर के मूल स्वरूप के साथ छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए।इस मामले को लेकर गुरुचट्टी के ग्रामीणों ने बड़कागांव थाना और वन विभाग से हस्तक्षेप की मांग की थी। कांडतरी के ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार को थाना प्रभारी ने उन्हें फिलहाल निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया था।

चार ग्रामीणों को बंधक बनाकर मारपीट का आरोप

कांडतरी के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शनिवार को उनके चार ग्रामीणों चमन महतो, दिगंबर महतो, यदुनंदन महतो और उगन महतो को गुरुचट्टी के लोगों ने पकड़कर बाथरूम में बंद कर दिया और उनके साथ मारपीट की। बाद में पुलिस प्रशासन की मदद से उन्हें मुक्त कराया गया।ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि बड़कागांव डेली मार्केट में कांडतरी के सब्जी विक्रेताओं को रोका गया। इसके बाद रात में मंदिर निर्माण का काम दोबारा शुरू कर दिया गया और सभी पिलर ढाल दिए गए।

रात में भी हुआ विवाद, भुजाली दिखाने का आरोप

कांडतरी के ग्रामीणों के मुताबिक, निर्माणाधीन पिलरों की सुरक्षा के लिए कुछ लोग रात में मंदिर परिसर में सो रहे थे। इसी दौरान गुरुचट्टी के कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए भुजाली दिखाने लगे। आरोप है कि पिलरों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास भी किया गया।इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया।

रविवार को ब्लॉक मोड़ पर जमकर पत्थरबाजी

रविवार को विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया। कांडतरी के ग्रामीणों का आरोप है कि उनके चार अन्य ग्रामीण पिंटू कुमार, बज्जू महतो, रंजीत कुमार और रंजीत रंजन को रास्ते में रोककर मारपीट की गई और बंधक बना लिया गया। इसके अलावा कांडतरी की दुकानों को बंद कराने का भी आरोप लगाया गया।
इन घटनाओं से नाराज ग्रामीण गुरुचट्टी पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच पथराव और तोड़फोड़ शुरू हो गई। ब्लॉक मोड़ के पास देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

वहीं, गुरुचट्टी के ग्रामीणों का आरोप है कि शनिवार रात दीपावली के अवसर पर मंदिर परिसर में दीप जलाने गए लोगों के साथ कांडतरी के ग्रामीणों ने मारपीट की थी। उनका यह भी कहना है कि रविवार को ब्लॉक परिसर के पीछे खेतों में काम कर रहे किसानों को दौड़ाया गया तथा खेतों में लगे तार, मशीन और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया गया।

मारपीट और पत्थरबाजी में 22 लोग घायल, कई हजारीबाग रेफर

दोनों दिनों में हुई घटनाओं के दौरान दोनों पक्षों के करीब 22 लोग घायल हुए। गुरुचट्टी के संजय कुमार, संतोष महतो, सरोज कुमार, जयशंकर महतो, सूरज कुमार, बंधन महतो और दामोदर महतो घायल हुए। इनमें संजय कुमार और संतोष महतो को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया।

रविवार को हुई पत्थरबाजी में कांडतरी के पोखन महतो, दशरथ महतो, किरण महतो, बैजनाथ महतो, प्रकाश ठाकुर और सुधांशु कुमार घायल हुए। वहीं, गुरुचट्टी के छत्रधारी महतो को भी चोटें आईं। पोखन महतो और प्रकाश ठाकुर को हजारीबाग रेफर किया गया।इसके अलावा रंजीत कुमार और रंजीत रंजन का इलाज पुलिस की देखरेख में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इस दौरान दामोदर मेहता की कार में भी तोड़फोड़ की गई।

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close