झारखंड बड़ी खबर: ‘देशी मांगुर’ बनी झारखंड की राजकीय मछली, कैबिनेट ने दी मंजूरी, बैद्यनाथ बिहार नाम से फोर स्टार होटल भी बनेगा

Jharkhand big news: 'Desi Mangur' becomes Jharkhand's state fish, cabinet approves, a four-star hotel named Baidyanath Bihar will also be built.

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कई और बड़े फैसले लिये गये हैं। राजकीय मछली को लेकर आये एक अहम प्रस्ताव पर भी कैबिनेट ने अपनी रजामंदी दी। अब झारखंड की अपनी राजकीय मछली भी होगी। देशी मांगुर को कैबिनेट ने स्टेट फिश का दर्जा दिया है।

 

फोर स्टार होटल की स्वीकृति

हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक में आज पीपीपी मॉडल पर होटल बैद्यनाथ बिहार होटल देवघर के निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई। इस फोर स्टार होटल की अवधारना, निर्माण की स्वीकृति दी गयी है।

 

देशी मांगुर को राजकीय मछली घोषित

कृषि पशुपालन एवं मत्त्स्य विभाग के प्रस्ताव पर आज कैबिनेट ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, राष्ट्रीय मत्स्य अनुवांशिक ब्यूरो, ICAR नेशनल ब्यूरो आफ फिश जेनेटिक रिसोर्स के अनुरोध पर देशी मांगुर को झारखंड राज्य की राजकीय मछली (State Fish) घोषित किया गया है। अब देशी मांगुर के संवर्धन और संरक्षण पर काम किया जायेगा।

 

कैबिनेट की बैठक में राज्य के 24 जिलों में स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में विज्ञान और गणित विषयों के लिए एक-एक प्रयोगशाला (लैब) स्थापित की जाएगी। प्रत्येक लैब पर करीब 20 लाख खर्च होंगे। देवघर में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर लगभग 113 करोड़ रुपए की लागत से एक 4-स्टार होटल का निर्माण किया जाएगा। नेतरहाट आवासीय विद्यालय के शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। एक अन्य प्रस्ताव में 24 शिक्षकों और कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles