झारखंड को मिले 7 नये IAS अफसर: झारखंड के विद्यांशु व आस्था को मिला होम कैडर, बिहार को 10 नये IAS अफसर, देखिये किसे कौन राज्य हुआ आवंटित

Jharkhand gets 7 new IAS officers: Vidyanshu and Aastha from Jharkhand get home cadre, Bihar gets 10 new IAS officers, see who got allotted which state

IAS Cadre Allocation 2024: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में चयनित आईएएस अधिकारियों की कैडर अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है। झारखंड और बिहार को इस वर्ष कई शीर्ष रैंक वाले युवा अधिकारी मिले हैं। इसमें AIR 8 प्राप्त करने वाले बिहार के राज कृष्ण झा को होम कैडर मिला, जबकि झारखंड के कई प्रतिभाओं को भी अपने राज्य में सेवा का मौका मिला है।

 

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में चयनित 179 IAS अधिकारियों की कैडर अलॉटमेंट सूची जारी कर दी गई है। इस सूची के जारी होने के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि कौन सा अधिकारी देश के किस राज्य में सेवाएं देगा। झारखंड और बिहार—दोनों राज्यों को इस वर्ष कई प्रतिभाशाली युवा अधिकारी मिले हैं, जिनमें टॉप–100 रैंक वाले कई नाम शामिल हैं।

झारखंड को मिले ये अधिकारी

2024 बैच की कैडर लिस्ट में सबसे प्रमुख नाम विद्यांशु शेखर झा का है, जिन्हें झारखंड होम कैडर मिला है। विद्यांशु ने ऑल इंडिया रैंक 59 हासिल की थी। वहीं आस्था शरण को भी होम कैडर मिला है। हालाकि झारखंड के सौरव सिन्हा, जिन्होंने AIR 49 पाई थी, उन्हें होम कैडर नहीं मिल सका और वे बिहार कैडर में नियुक्त किए गए हैं।छत्तीसगढ़ की पूर्वा अग्रवाल (AIR 65) को भी झारखंड कैडर मिला है।

 

इसके अलावा—

• AIR 80 – अरविंद राधाकृष्णन (तमिलनाडु) → झारखंड कैडर

• AIR 115 – ऋविक मेहता (बिहार) → झारखंड कैडर

• AIR 148 – अविनाश सिंह (उत्तर प्रदेश) → झारखंड कैडर

• AIR 354 – आस्था शरण (झारखंड) → होम कैडर

• AIR 450 – इरा जोरवाल (दिल्ली) → झारखंड कैडर

• AIR 990 – यश कुमार (उत्तर प्रदेश) → झारखंड कैडर

इन नियुक्तियों के साथ झारखंड कैडर को विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभावान युवा अधिकारियों का मजबूत समूह मिला है।

 

बिहार कैडर को मिले शीर्ष 10 अधिकारी

UPSC की ओर से जारी कैडर सूची में बिहार को भी इस बार कई होनहार अधिकारी मिले हैं। इनमें सबसे चर्चित नाम है सीतामढ़ी के राज कृष्ण झा, जिन्होंने UPSC में शानदार ऑल इंडिया रैंक 8 प्राप्त की। उन्हें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की वजह से होम कैडर बिहार मिला है। वे अब अपने ही राज्य में विकास कार्यों को गति देंगे।बिहार को मिले कुल 10 IAS अधिकारी इस प्रकार हैं—

 

1. राज कृष्ण झा (AIR 8) – बिहार (होम कैडर)

2. सौरव सिन्हा (AIR 49) – झारखंड, पर कैडर: बिहार

3. फरखंदा कुरैशी (AIR 67) – मध्य प्रदेश

4. कुमुद मिश्रा (AIR 69) – बिहार

5. केतन शुक्ला (AIR 75) – उत्तराखंड

6. कल्पना रावत (AIR 76) – दिल्ली

7. नीलेश गोयल (AIR 77) – राजस्थान

8. प्रिंस राज (AIR 141) – दिल्ली

9. अमित मीणा (AIR 320) – (कैडर: बिहार)

10. दीपक कुमार (AIR 989) – (कैडर: बिहार)

 

22 अप्रैल को जारी हुआ था UPSC 2024 का फाइनल रिज़ल्ट

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम 22 अप्रैल 2025 को जारी किया था, जिसमें कुल 1009 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। अब कैडर अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने से सभी 179 आईएएस अधिकारियों की राज्यवार नियुक्तियाँ भी स्पष्ट हो गई हैं।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles