झारखंड: इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी रहे विमल लकड़ा की हालत नाजुक, गंभीर हालत में रांची किया गया रेफर

Jharkhand: International hockey player Vimal Lakra's condition is critical, referred to Ranchi in critical condition

Hockey player Vimal Lakra: झारखंड के खेल जगत से एक बड़ी खबर आ रही है। पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा की हालत नाजुक है। जानकारी के मुताबिक उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डाक्टरों ने उनकी तबीयत को गंभीर बताया है। जानकारी के अनुसार उनके सिर में गहरी चोट आयी है। फिलहाल उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा से रांची रेफर किया गया है।

जानकारीक मुताबिक रांची के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि विमल लकड़ा बीते कुछ दिनों से सिमडेगा स्थित अपने पैतृक गांव में ही थे। जहां खेत में वे अचानक गिरकर बेहोश हो गये। सिमडेगा सदर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया।

जो खबरें आ रहीहै कि उसके मुताबिक उनके सिर में खून के थक्के जम गये हैं। फिलहाल रांची के क्यूरेस्टा अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। मालूम हो 45 वर्षीय विमल लकड़ा अपने हॉकी के करियर में कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

बता दें कि बिमल लाकड़ा राष्ट्रीय टीम में मिडफील्डर के रूप में खेलते थे। वह 2002 एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे। लाकड़ा के छोटे भाई बीरेंद्र लाकड़ा सीनियर और छोटी बहन असुंता लाकड़ा ने भी फील्ड हॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles