झारखंड: प्रेमिका की शादी तोड़वाने प्रेमी ने दुल्हे के पिता को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार, प्रेमिका भी हिरासत में…

Jharkhand: A lover shot the groom's father to break his girlfriend's marriage. Police arrested the accused lover and the girlfriend was also taken into custody.

गढ़वा जिले के नगर उंटारी गोलीकांड का चौकाने वाला खुलासा हुआ है। प्रेम संबंध और शादी रुकवाने की साजिश के तहत युवक ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी युवक और युवती को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
________________________________________

Jharkhand Crime News: प्रेमिका की शादी तोड़वाने प्रेमी ने दुल्हे के पिता को गोली मार दी। पुलिस घटना के कुछ घंटे बाद ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है। मामला झारखंड के गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में प्रेमी-प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले के पीछे प्रेम प्रसंग और शादी रुकवाने की साजिश सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक 28 मार्च को नरखोरिया कलां गांव निवासी 51 वर्षीय उमेश मेहता को एक युवक ने गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी और परिजनों ने तत्काल नगर उंटारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी व मानव संसाधनों की मदद से आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 26 वर्षीय संदीप कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो बोकारो जिले का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली और एक खोखा भी बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे इस घटना को और भी चौंकाने वाले बनाते हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी संदीप का एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। इसी दौरान उस युवती की शादी उमेश मेहता के बेटे के साथ तय कर दी गई। इस बात से नाराज होकर आरोपी और युवती ने मिलकर शादी रुकवाने की साजिश रची।
साजिश के तहत ही आरोपी ने उमेश मेहता को निशाना बनाया और उन्हें गोली मार दी, ताकि परिवार पर दबाव बनाकर शादी को रोका जा सके। हालांकि, इस घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

घायल उमेश मेहता का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने बताया कि युवती की भूमिका की भी गहराई से जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर उसके खिलाफ भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि व्यक्तिगत रिश्तों में बढ़ती जटिलताएं कभी-कभी गंभीर आपराधिक घटनाओं का रूप ले लेती हैं।

Related Articles