मौसम विभाग ने झारखंड में लगाया भारी बारिश का अनुमान, बिहार समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश जारी किया येलो अलर्ट
The Meteorological Department has forecast heavy rainfall in Jharkhand and issued a yellow alert for several states, including Bihar, where heavy rain is expected.

झारखंड का मौसम 5 और 6 अगस्त को बदला हुआ रहेगा. राज्य के कई हिस्सों में तेज रफ्तार हवा चलने के साथ बादल गरज-चमक की संभावना है. इन दौरान राज्य के उत्तरी और दक्षिणी भागों में कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश भी होने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है.
5 अगस्त से 7 अगस्त तक बिहार के लगभग सभी हिस्सों में बादल के गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ जिलों अररिया, सुपौल और किशनगंज में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां कुछ स्थानों पर तेज बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती हैं. बाकी जिलों में येलो अलर्ट के तहत वज्रपात और बारिश की संभावना जताया गया है.
मौसम विभाग ने 5 से 6 अगस्त के दौरान उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. वहीं 6 से 9 अगस्त तक मध्य प्रदेश और 5 से 10 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश के आसार हैं.
दिल्ली में 5 और 6 अगस्त को हल्की बारिश होने की संभावना है. आसमान में बादल छाए रहेंगे ।









