झारखंड: शादी के 20वें दिन दुल्हन हो गयी फरार, 90000 कैश और लाखों के गहने भी लेकर भागी, दुल्हा अब पीट रहा अपना सर

Jharkhand: Bride absconded on the 20th day of marriage, ran away with 90000 cash and jewelry worth lakhs, the groom is now beating his head

Jharkhand News: इन दिनों बड़ी अजीब-अजीब घटना हो रही है। कहीं दुल्हन ट्रेन से गायब हो रही है, तो कहीं शादी के बाद दुल्हन फरार हो गयी है। ऐसा ही एक मामला पलामू से सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता शादी के 20वें दिन रफ्फूचक्कर हो गयी। पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी 72 ग्राम सोने के गहने और 90 हजार रुपए नगद लेकर घर से चली गई है।

 

इस मामले में पति ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, गणेश्वर, पेशे से एक आभूषण कारीगर हैं, मेदिनीनगर में एक सर्राफा दुकान में कार्यरत हैं। गणेश्वर और उनकी पत्नी दोनों मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। गणेश्वर की पत्नी लातूर, पुणे की निवासी है। दोनों की शादी हाल ही में 8 जून 2025 को महाराष्ट्र में हुई थी।

 

गणेश्वर ने बताया कि शादी के एक दिन पहले उनकी मंगेतर के एक कथित बॉयफ्रेंड का फोन आया था, जिसमें उसने लड़की से शादी न करने की बात कही थी। इस बारे में पूछे जाने पर लड़की ने किसी भी प्रकार के संबंध से साफ इनकार कर दिया था, जिसके बाद शादी संपन्न हुई।20 जून को दोनों पति-पत्नी मेदिनीनगर पहुंचे और स्थानीय बाजार के पास एक किराए के मकान में रहने लगे।

 

गणेश्वर रोज की तरह काम पर गए थे। जब वह शाम को घर लौटे तो उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। उन्होंने पहले आस-पड़ोस में तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने मकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें उनकी पत्नी एक सूटकेस लेकर घर से बाहर जाती हुई दिखाई दी।

 

गणेश्वर का कहना है कि वह यह देखकर स्तब्ध रह गए क्योंकि घर से सोने के गहने और नकदी भी गायब थे। उन्होंने संदेह जताया कि उनकी पत्नी अपने पुराने प्रेमी के पास चली गई है। पूरे मामले को लेकर उन्होंने शहर थाना, मेदिनीनगर में मामला दर्ज कराया है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles