रेलवे बोर्ड ने ठेकेदार पर खाने की प्लेट टॉयलेट में धोकर कमोड पर रखने पर ठोका इतने हजार का जुर्माना, जाने डिटेल…..

The Railway Board has imposed a fine of Rs 10,000 on a contractor for washing food plates in the toilet and then placing them on the commode.

हम सभी जानते हैं कि राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत और दूरंतो एक्सप्रेस भारतीय रेल की खास ट्रेन है। इन ट्रेनों में खान-पान की सुविधा टिकट के साथ ही मिलती है। किराया भी आम ट्रेनों की तुलना में कई गुना ज्यादा होता है। हाल में एक घटना सामने आई हैं जो दुरंतो एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी क्लास की है। इस पर IRCTC ने कार्रवाई भी की है।

यह घटना 24 मई 2026 की बतायी जाती है। ट्रेन है 12223, मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल से एर्नाकुलम के बीच चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस हैं। इस ट्रेन कि फर्स्ट एसी क्लास में सफर करने वाले एक यात्री ने अजीब वाकया देखा। उसने ट्रेन के टॉयलेट में कमोड के ऊपर चीनी-मिट्टी के प्लेट और कटोरी (क्रॉकरी) रखा हुआ देखा। आपको बता दें कि प्रीमिय ट्रेन के फर्स्ट एसी क्लास में क्रॉकरी में भोजन परोसा जाता है।

उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में फोटो और वीडियो भी शेयर किया है। इसे देख कर लगता है कि कोच के वेटर ने लंच और डिनर परोसने में इस्तेमाल होने वाले प्लेट और कटोरी आदि को टॉयलेट में धोया।

रेलवे बोर्ड इस मामले में कैटरिंग ठकेकदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाए है। साथ ही कंपनी को कहा गया है कि उस दिन ड्यूटी पर जो स्टाफ तैनात था और जिसने ऐसा कृत्य किया है, उसे हटाया जाए। मतलब कि उस स्टाफ को ट्रेन से उतार दिया जाए। ट्रेन के पेंट्री कार मैनेजर को भी  वार्निंग इश्यू किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *