रांची भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार मेले में घुसी, दो की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर, पुलिस ने रिम्स में कराया घायलों को भर्ती

Ranchi: A speeding car rammed into a fairground, killing two and leaving several others in critical condition. Police admitted the injured to RIMS.

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित टाटीसिलवे के ऐतिहासिक डोल मेले में एक तेज रफ्तार कार भीड़ में घुस गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे और दोषी चालक पर कार्रवाई की मांग की।
________________________________________

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटीसिलवे में एक भयानक हादसा हुआ है। मेला घूमने आए ग्रामीणों के बीच अचानक तेज रफ्तार कार के घुस जाने से अफरातफरी मच गई। इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में मृतकों की पहचान अनगड़ा निवासी 65 वर्षीय भोला शर्मा और अनगड़ा मिलन चौक की रहने वाली 22 वर्षीय रीमा कुमारी के रूप में हुई है। दोनों की मौत से इलाके में शोक की लहर फैल गई है।हादसे में घायल हुए लोगों में पप्पू साव, सुलोचना देवी, रश्मि कुमारी, पूनम कुमारी, अरुणा एक्का, तारा देवी, रोशनी कुमारी, मोनिका देवी, आयुष, अंशिका, लोखन मंडल और निशु लकड़ा शामिल हैं।

घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है और चिकित्सक उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।जानकारी के मुताबिक, टाटीसिलवे के मानकीढीपा में हर साल की तरह इस बार भी ऐतिहासिक डोल मेला आयोजित किया गया था। शनिवार को मेले का तीसरा दिन था, जिसमें आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। सड़क के दोनों ओर दुकानें और बाजार लगे होने के कारण इलाके में काफी भीड़ थी।

इसी दौरान शाम करीब पांच बजे अनगड़ा की ओर से आ रही एक कार (नंबर JH 05 CP 4627) अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे मेले में मौजूद भीड़ में जा घुसी। कार के भीड़ में घुसते ही लोगों के बीच भगदड़ मच गई और कई लोग उसकी चपेट में आ गए।

Related Articles