रेलवे ने 10वीं पास के लिए अप्रेंटिस के 1500 से भी ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जाने कैसे कर सकते हैं आवेदन
Railways has announced recruitment for over 1,500 apprentice posts for 10th-pass candidates; find out how to apply.

रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका आया है । रेलवे भर्ती सेल (RRC भुवनेश्वर) ने अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए अलग-अलग वर्कशॉप और डिवीजनों में कुल 1599 पदों चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी।
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं (मैट्रिक) पास होना जरूरी है. 15 सितंबर 2026 के आधार पर उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी.
उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा के मार्क्स और ITI में प्राप्त अंकों की मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा. दोनों परीक्षाओं के अंकों को 50-50 फीसदी का वेटेज देकर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी.
General, OBC और EWS उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन फीस देना होगा. वहीं SC, ST, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन फीस नहीं रखी गई हैं.
ऐसे करे आवेदन ?
- सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल rrcbbs.org.in या ecorbbs.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए ‘Act Apprentice 2026-27’ लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई सभी जरूरी जानकारी ध्यान से भरें.
- 10वीं, ITI की मार्कशीट, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
- फीस का भुगतान करें और भरे हुए फॉर्म का फाइनल प्रिंटआउट निकाल कर रख लें.









