ठंड के मौसम में क्यों बढ़ने लगता है जोड़ों का दर्द? जानिए इसके पीछे की वजह और इससे राहत पाने का आसान उपाय

Why does joint pain worsen during cold weather? Find out the reason behind it and simple ways to get relief.

आम तौर पर मौसम बदलते ही जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है. शरीर के कई जोड़ों में दर्द होने लगता है. मौसम बदलने के साथ जोड़ों में दर्द होना बहुत ही स्वाभाविक है. खास कर के उम्रदराज लोगों को इसकी समस्या ज्यादा होती है। और जिनको हड्डियों में चोट आई है उनको भी ठंड के मौसम में दर्द की समस्या से गुजरना पड़ता हैं।

डॉक्टर की माने तो इसके पीछे का कारण हमारे बाहरी मसल्स होते हैं, वो मसल्स बाहर के तापमान के हिसाब से जकड़ जाती हैं, लेकिन अंदर से हमारा शरीर 37 डिग्री तापमान को बनाए रखता है. इस असंतुलन की वजह से सारी मसल्स कई बार जकड़ जाती हैं. इसलिए लोगों को बिना वजह दर्द शुरू हो जाता है.

यह दर्द इसलिए होता है क्योंकि शरीर के तापमान में अंतर हो जाता है. दूसरा, खून की नसें सिकुड़ जाती हैं. खून की नसें सिकुड़ने की वजह से दर्द बढ़ जाता है.

दर्द से राहत के लिए हमें रोजाना व्यायाम करनी चाहिए. एक्सरसाइज करने से हमारी मसल्स एक्टिव रहेंगी. मसल्स के अंदर और बाहर के तापमान से बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा. अगर हम एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो बाहर के तापमान की वजह से मसल्स में दर्द और जकड़न हो सकती है.

दर्द हो रहे हिस्से पे हल्के गर्म पानी की सिकाई कर सकते हैं और साथ ही फिजियोथेरेपी की सलाह ले सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close