झारखंड : ठनका गिरने से महिला समेत तीन लोगों की गयी जान, खेती के काम के दौरान हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम
Jharkhand: Three people including a woman died due to lightning, accident happened during farming work, mourning spread in the village

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मूसलाधार बारिश के बीच आसमान से मौत भी बरस रही है। कई जगह पर बारिश की वजह से हादसे की खबर आ रही है। कहीं कच्चे मकान धराशाई हो रहे हैं, कहीं पेड़ गिर रहे हैं, तो कहीं ठनके से लोगों की जान जा रही है।
ऐसा ही दो मामला लोहरदगा और रांची में सामने आया है, जहां वज्रपात से तीन लोग की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। हादसा उस वक्त हुआ, जब खेती का काम चल रहा था, और सभी महिलाएं धान रोपने के काम में लगी हुई थी।
हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक एक हादसा रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र के कदली गांव में हुआ, जहां धनी महतो की पत्नी सुमित्रा देवी फूलसूरी कुसुम चौबरा खेत में धान रोपनी कर रही थी। इसी दौरान खेत में ठनका गिरा। ठनका की चपेट में आकर तीन लोग झुलस गये। ग्रामीणों ने तीनों को इलाज के लिए चानहो अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीनों को रिम्स रेफर कर दिया गया।
रिम्स पहुंचने से पहले ही जितेश्वर बैठा नाम के एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि रिम्स में इलाज के दौरान सुमित्रा देवी की भी जान चली गई। वहीं हादसे में घायल दुबराज बैठा का इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है। वही लोहरदगा में भी एक घटना हुई। जहां फूलसुरी गांव में वज्रपात से एक युवक की जान चली गई।








