Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा की रात्रि में इन 4 स्थानों पर जलाएं दीपक, कर्ज से होंगे मुक्त, सुधरेगी आर्थिक स्थिति

Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा को हिंदू धर्म में बहुत शुभ तिथि माना जाता है। इसी दिन भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति भी हुई थी। पूजा-पाठ के साथ ही इस दिन स्नान-ध्यान और दीपक जलाने की परंपरा भी है। इस दीपक जलाने से शुभ फलों की प्राप्ति आपको होती है। हालांकि, दीपक आपको घर के कुछ विशेष स्थानों पर ही जलाना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि घर के किन स्थानों पर वैशाख पूर्णिमा के दिन दीपक जलाने से आर्थिक संपन्नता आपको प्राप्त हो सकती है।

फिर दहल उठा पाकिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा में हुआ सुसाइड ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों की मौत

तुलसी का पौधा – तुलसी के पास दीपक जलाने का महत्व

तुलसी को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना गया है। इसलिए तुलसी के निकट दीपक जलाने से पारिवारिक शांति बनी रहती है और घर में समृद्धि आती है। तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है, और इसके निकट दीपक जलाने से इसकी ऊर्जा और भी बढ़ जाती है। तुलसी के समीप दीपक जलाने से घर में प्रेम और स्नेह भी बढ़ता है। साथ ही पूर्णिमा की रात्रि में तुलसी के समीप दीपक जलाने से पारिवारिक सुख के साथ ही धन-धान्य की भी आपको प्राप्ति होती है।

मुख्य द्वार – घर के मुख्य द्वार के पास दीपक जलाने का महत्व

मुख्य द्वार पर आप वैशाख पूर्णिमा के दिन दीपक जलाते हैं तो घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती और देवी लक्ष्मी का प्रवेश घर में होता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि भी आती है। मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर के सदस्यों को तरक्की मिलती है, कर्ज से वो मुक्त होते हैं और धन-संपदा में वृद्धि होती है।

‘ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है’, सूत्रों का दावा- सीजफायर उल्लंघन का भुगतना होगा परिणाम

पूजाघर – पूजा स्थल में दीपक जलाने का महत्व

घर के पूजाघर में हिंदू धर्म के लोग यूं तो राज ही दीपक जलाते हैं लेकिन वैशाख पूर्णिमा के दिन पूजा स्थल में दीपक जलाने का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दिन दीपक जलाने से लक्ष्मी-नारायण और शिव जी का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है। पूजाघर में दीपक जलाने से घर में शांति का वास होता है। ऐसा करने से घर के लोगों की आध्यात्मिक उन्नति भी होती है। साथ ही घर में धन का आगमन होता है।

रसोई – रसोई घर में दीपक जलाने का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा के दिन रसोई घर में दीपक जलाने से अन्न की बरकत बनी रहती है और अन्न का भंडार कभी खाली नहीं होता। साथ ही घर के सदस्यों के स्वास्थ्य में भी ऐसा करने से सुधार होता है। आपको करियर में सफलता और आर्थिक प्रगति भी ऐसा करने से प्राप्त होती है।

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles