विश्व कप क्रिकेट की कीमत 100 रुपये: T-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट के टिकट की बिक्री शुरू, जानिये कहां से मिलेगी टिकट…
Cricket World Cup priced at Rs 100: Ticket sales for the T20 World Cup begin, find out where to get them...

T20 World Cup 2026 Ticket : अगले साल फरवरी महीने से टी 20 विश्वकप की शुरुआत हो रही है। 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। भारत में टिकटों की कीमत मात्र 100 रुपये से शुरू की गई है, जबकि श्रीलंका में शुरुआती कीमत LKR 1000 रखी गई है। टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक भारत और श्रीलंका के 8 वेन्यू पर खेला जाएगा। जानिए—टिकट कैसे खरीदें, कितनी है कीमत और क्या है पूरा शेड्यूल…
T20 World Cup 2026: टिकटों की धूम, सिर्फ ₹100 में मिलेगा मैच देखने का मौका
क्रिकेट प्रशंसकों को आकर्षित करने के लिए टिकटों की शुरुआती कीमतें बेहद कम रखी गई हैं। भारत में टिकट 100 रुपये से शुरू होने के कारण उम्मीद है कि स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिलेगी। वहीं श्रीलंका में टिकटों की शुरुआत LKR 1000 से होगी।
यह टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण होगा, जो 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी और 55 रोमांचक मुकाबले होंगे। यह पहली बार होगा जब भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से टी20 विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं।
कहां होंगे मैच?
टूर्नामेंट कुल 8 वेन्यू पर आयोजित होगा —
• भारत में 5 स्थान
• श्रीलंका में 3 स्थान
•
पहले दिन तीन बड़े मुकाबले खेले जाएंगे:
• कोलंबो: पाकिस्तान vs नीदरलैंड
• कोलंबो: वेस्टइंडीज vs बांग्लादेश
• मुंबई: भारत vs अमेरिका (डिफेंडिंग चैंपियन भारत पहला मैच अमेरिका से खेलेगा)
फाइनल मुकाबला 8 मार्च 2026 को आयोजित होगा।
आईसीसी का लक्ष्य—अधिक से अधिक फैंस स्टेडियम पहुंचे
आईसीसी ने इस बार टिकटों की कीमतें कम रखकर एक बड़ा कदम उठाया है। लक्ष्य है कि 20 लाख से अधिक टिकट बेचे जाएं और हर तबके का प्रशंसक विश्व स्तरीय क्रिकेट का आनंद स्टेडियम में बैठकर ले सके।
आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा:
“हमारा मकसद है कि पृष्ठभूमि और आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना हर प्रशंसक को स्टेडियम में बैठकर विश्व स्तरीय क्रिकेट देखने का मौका मिले। टिकटों की शुरुआती कीमत 100 रुपये और LKR 1000 रखकर हमने किफायतीपन को प्राथमिकता दी है।”
आईसीसी का मानना है कि लाइव स्टेडियम का अनुभव टीवी से कहीं अधिक रोमांचक होता है और इस बार वे चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग मैदान में पहुंचें।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के टिकट कैसे खरीदें?
टी20 विश्व कप 2026 के टिकट आईसीसी की आधिकारिक टिकटिंग वेबसाइट पर उपलब्ध हैं:
👉 tickets.cricketworldcup.com
यहां फैंस वेन्यू, टीम और पसंदीदा मुकाबले के अनुसार टिकट बुक कर सकते हैं। पहले चरण के टिकट अत्यंत सीमित हैं, इसलिए जल्दी बुकिंग करने की सलाह दी गई है।
टिकट कब से उपलब्ध हैं?
पहले चरण की टिकट बिक्री भारतीय समयानुसार शाम 6:45 बजे से शुरू हो गई है। आने वाले समय में चरणबद्ध रूप से और टिकट जारी किए जाएंगे।
टिकटों की कीमत क्या है?
भारत में:
• शुरुआती कीमत: ₹100
• आगे की श्रेणियों में कीमत वेन्यू और मैच पर निर्भर करेगी।
श्रीलंका में:
• शुरुआती कीमत: LKR 1000 (लगभग ₹260)









