₹ 5000 तक महंगे हुए स्मार्टफोन, अगर आप भी बना रहे है मन नया स्मार्टफोन लेने का तो जान ले बात नहीं तो पड़ सकता है भरी

Smartphones have become costlier by up to ₹5,000; if you are planning to buy a new one, you should know this—otherwise, it could prove costly.

बाजार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती मांग और चिप संकट के कारण स्मार्टफोन निर्माताओं पर दबाव लगातार बढ़ रहा है. वनप्लस, शाओमी, रियलमी, वीवो, मोटोरोला और नथिंग जैसे प्रमुख ब्रांड्स ने अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन्स की कीमतों में ₹500 से लेकर ₹5,000 तक की बढ़ोतरी कर दी है.

स्मार्टफोन महंगे होने की सबसे मुख्य वजह AI इंफ्रास्ट्रक्चर में आया अचानक उछाल है. AI बूम के कारण प्रोसेसर्स और मेमोरी चिप्स की मांग आसमान छू रही है. इसके चलते मेमोरी चिप्स के दाम 4 गुना तक बढ़ चुके हैं और आने वाले समय में ये 5 गुना तक जा सकते हैं.

एक्बासपर्ट की माने तो इस बार दिवाली ऑफर्स पिछले साल की तुलना में 5 से 10 फीसदी तक कम आकर्षक होंगे. त्योहारी सीजन आते-आते बेस प्राइज और बढ़ चुके होंगे, जिससे डिस्काउंट के बाद भी आपको ज्यादा कीमत ही चुकानी पड़ेगी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *