20 हजार से भी कम कीमत पर आप बना सकते हो Samsung के इस स्मार्टफ़ोन को अपना, जानिए क्या है इसके ख़ास फीचर्स
You can make this Samsung smartphone yours for less than ₹20,000; find out about its special features.

अगर आप भी कम बजट में पावरफुल बैटरी और बेहतरीन कैमरा वाला फोन खरीदना चाहते हैं, तो सैमसंग गैलेक्सी A35 5G स्मार्टफोन आपके लिए सही साबित हो सकता है. flipkart पर चल रहे स्पेशल ऑफर के तहत यह स्मार्टफोन बेहद कम कीमत पर मिल रहा है।
यह फोन इस समय 14,000 रुपये की सीधी छूट के बाद मात्र 18,999 रुपये की लिस्टेड कीमत पर उपलब्ध है. अतिरिक्त बचत के लिए ग्राहक फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 950 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं. इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 15,100 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है.
क्या है इसके ख़ास फीचर्स
इस में 6.7-इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है.मल्टीटास्किंग और परफॉर्मेंस को स्मूद बनाने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसे 12GB तक की रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है.
इस फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी मौजूद है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 5-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है. सेल्फी के लिए फ्रंट में 12-मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है.
यह स्मार्टफोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.








