VIDEO- जयराम महतो ने आखिर क्यों कहा? बिहार में झामुमो को एको गो सीट दिला के दिखा दीजिये तो….

VIDEO- Why did Jairam Mahto say this? Show us by getting even one seat for JMM in Bihar…

Jairam mahto News: जयराम महतो पर हमेशा ही आरोप लगता है कि वो बाहरी भीतरी की राजनीति करते हैं। कई बार वो इन आरोपों पर घिर भी चुके है, लेकिन मंगलवार को डुमरी विधायक जयराम महतो ने बाहरी भीतरी के मुद्दे पर उन पर लगने वाले आरोप को लेकर बड़ा ही तीखा बयान दिया है।

 

एक सभा को संबोधित करते हुए डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि बिहार को झारखंड ने बहुत कुछ दिया है लेकिन झारखंड को बिहार से कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि बिहार में इसी साल चुनाव होना है जो लोग कहते हैं कि जयराम महतो बाहरी भीतरी की राजनीति करते हैं, वो बिहार में झारखंड मुक्ति मोर्चा को एक भी सीट दिला कर दिखा दीजिए।

 

उन्होंने सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चा का ही नाम नहीं लिया, जयराम महतो ने ये भी कहा कि एनडीए से भी वह अनुरोध करेंगे कि एक भी सीट आजसू को देकर बिहार में दिखा दीजिए। जयराम महतो ने कहा कि, झारखंड में आरजेडी कोटे से मंत्री है। लोजपा के विधायक है, जदयू के विधायक हैं, उन सभी से वह अनुरोध करेंगे कि बिहार में एक भी सीट दिला कर दिखा दे।

 

जयराम महतो ने कहा कि अगर वह बिहार में सीट नहीं दिला सकते तो फिर जयराम महतो पर बाहरी भीतरी की राजनीति करने का आरोप लगाना उन्हें बंद कर देना चाहिए। जयराम महतो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी इस वीडियो को पोस्ट किया है जयराम महतो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles