जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर घर में वास्तु दोष दूर करने के लिए करें ये काम, आप पर बरसेगी श्री कृष्ण की कृपा

On the auspicious occasion of Janmashtami, perform these actions to remove Vastu defects from your home; Lord Krishna's blessings will be showered upon you.

जन्माष्टमी का त्योहार भगवान कृष्ण के जन्मदिन के रूप में  मनाया जाता है और मान्यताओं के अनुसार अगर आप इस दिन वास्तु के अनुसार कुछ कार्य करते हैं, तो घर से नेगेटिव एनर्जी पूरी तरह से बाहर निकल जाती है और साथ ही आपके घर में खुशहाली आती है।

आपके घर के सारे वास्तु दोष खत्म भी हो जाते हैं । आइए जानते है उन नियमों के बारे में जिनका पालन कर हम जन्माष्टमी में लाभदायक फल पा सकते है।

  • जन्माष्टमी के दिन दरवाजे पर आम या अशोक के पत्तों की माला लटका दें. इसके अलावा मेन गेट पर हल्दी या फिर सिंदूर से दोनों ही तरफ स्वास्तिक का शुभ चिन्ह बनाएं. इससे नेगेटिव ऊर्जा आपके घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाएगी
  • जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण यानी कि लड्डू गोपाल की मूर्ति या फिर फोटो को उत्तर पूर्व दिशा में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है.
  • जन्माष्टमी के दिन एक लकड़ी या फिर बांस की नई और छोटी सी बांसुरी जरूर खरीदकर अपने घर लाएं और उसे बाल गोपाल के चरणों में रख दें. इससे घर में पैसों की तंगी दूर होती है और तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं.
  • जन्माष्टमी की शाम को घर में लगे तुलसी के पौधे के पास देसी घी का एक दीपक जलाएं और पौधे की परिक्रमा करें. ऐसा करने से घर का वातावरण शांत होता है और घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है.
  • जन्माष्टमी के दिन पीतल या मिट्टी से बनी कामधेनु गाय और उसके छोटे से बछड़े की मूर्ति अपने घर लाएं. ऐसा करने से घर के बच्चों का मन पढ़ाई में अच्छे से लगता है, परिवार में खुशहाली आती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *