SSC ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, जाने क्या है आवेदन करने की अंतिम तिथि और कैसे कर सकते हैं आवेदन
SSC has announced recruitment for Junior Engineer posts; find out the application deadline and how to apply.

SSC ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल 1748 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक है.
भर्ती में इंजीनियरिंग की अलग-अलग शाखाओं से संबंधित पद शामिल हैं. पद और विभाग के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग हो सकती है.
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद भर्ती सेक्शन में Junior Engineer JE Recruitment 2026 से संबंधित लिंक खोलें.
- अब रजिस्ट्रेशन और लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें.
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानी से भरें.
- अपनी शैक्षणिक योग्यता और जरूरी दस्तावेजों की डिटेल दर्ज करें.
- मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन फीस जमा करें.
- फॉर्म को सबमिट कर दें और आवेदन की कॉपी डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें.
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है. उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा कुछ पदों के लिए 32 साल और अन्य पदों के लिए 30 साल निर्धारित है.








