रांची- शिक्षकों का प्रदर्शन: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग में गड़बड़ी आरोप, नवनियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने डीसी कार्यालय में किया विरोध प्रदर्शन, जानिये क्या है शिकायत

Ranchi: Teachers protest: Allegations of irregularities in the posting of assistant professors; newly appointed teachers protested at the DC's office; find out what their complaint is.

रांची। झारखंड में शिक्षकों की पोस्टिंग पर सवाल खड़े हो गये हैं। कल ही डीसी ने सहायक आचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण होने को लेकर जानकारी दी थी। साथ ही दावा किया गया था कि पूर्ण पारदर्शिता के साथ सहायक आचार्यों की नियुक्ति की गयी है, लेकिन अब राजंधानी में सहायक आचार्य की पोस्टिंग को लेकर भारी गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं।

 

सहायक आचार्य शिक्षकों ने अपनी पोस्टिंग पर असंतुष्टि जताते हुए गंभीर आरोप लगाये हैं। नाराज सहायक आचार्यों ने आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन पर मनमानी तरीके से पदस्थापन कर दी। शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि पोस्टिंग के दौरान तय SOP का पालन नहीं किया गया। दर्जनों शिक्षकों ने पोस्टिंग पर नाराजगी जताते हुए उपायुक्त कार्यालय में फरियाद लगायी। इनमें काफी संख्या में महिला शिक्षिका भी थी।

 

शिक्षकों का आरोप है कि उन्हें आसपास के प्रखंडों में पदस्थापन नहीं दिया गया, बल्कि कई शिक्षकों को दूर-दराज के प्रखंडों में भेज दिया गया हैं। शिक्षकों के अनुसार, किसी को बुढ़मू से तमाड़ तो किसी को कांके से लापुंग जैसे क्षेत्रों में पदस्थापित किया गया है। शिक्षकों ने कहा कि ये पदास्थापना जान बूझकर उन्हें परेशान करने की नियत से किया गया है।

 

शिक्षकों ने कहा कि अफसरों की मनमानी की वजह से उन्हें हर दिन 40-45 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। आपत्ति जताने वाले शिक्षकों में बड़ी संख्या में महिला और दिव्यांग शिक्षक भी शामिल हैं। उनका कहना है कि पोस्टिंग में न तो महिला सुरक्षा का ख्याल रखा गया और न ही दूरी को लेकर कोई संवेदनशीलता दिखाई गई। शिक्षकों ने ये भी कहा कि अगर प्रशासन ने उनकी बातों को नहीं सुना, तो वो अन्य कदम उठाने को बाध्य होंगे।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles