VIDEO “बेवफा सनम” फिल्म स्टाईल में दुल्हन को मार दी गोली, वरमाला मंच पर सनकी आशिक ने दुल्हन पर फायरिंग, देखता रह गया दुल्हा…

VIDEO: Bride shot in the style of the movie "Bewafai Sanam", crazy lover fired at the bride on the varmala stage, the groom kept watching...

Filmi Style me Girlfriend ko Mari Goli : शादी के मंच पर जो घटना घटी, उसने फिल्म “बेवफा सनम “ की याद दिला दी। वरमाला होने वाली थी, आरतियां उतारी जा रही थी, मंगलगीत गाये जा रहे थे, उसी दौरान एक युवक हाथ में पिस्टल लिये पहुंचता है और फिर दुल्हन की पेट में गोली मार देता है। दुस्साहस भरी ये घटना बिहार के बक्सर जिले की है, जहां जयमाला के कार्यक्रम के दौरान सरफिरा आशिक मंच पर चढ़ गया और फिर दुल्हन को गोली मार दी।

गंभीर रूप से घायल दुल्हन को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर किया गया है। आरोपी फरार है, पुलिस तलाश में जुटी है।बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा पंचायत के मल्लाह टोली में आयोजित एक शादी समारोह अचानक चीख-पुकार और अफरा-तफरी में बदल गया। सोमवार देर रात जयमाला की रस्म चल रही थी।

मंच पर दूल्हा-दुल्हन मौजूद थे और दोनों परिवारों के लोग उत्सव के माहौल में नाच-गाने में व्यस्त थे। इसी दौरान एक युवक मुंह ढककर स्टेज तक पहुंचा और देखते ही देखते दुल्हन पर गोली चला दी।

घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। गोली दुल्हन आरती कुमारी (18 वर्ष) के पेट में लगी, जिससे वह मंच पर ही गिर पड़ी। बताया जाता है कि गिरने से पहले आरती ने आरोपी का नाम लेते हुए कहा कि “दिनबंधु ने मुझे गोली मार दी।”

इसके बाद समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्काल आरती को बक्सर के सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल आरती का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, गोली चलाने वाला युवक दुल्हन का पड़ोसी दिनबंधु है, जो पिछले दो वर्षों से आरती के साथ प्रेम संबंध होने का दावा करता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनबंधु आरती से शादी करना चाहता था, लेकिन परिजनों द्वारा रिश्ता तय किए जाने के बाद से वह आक्रोशित था। प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम और ठुकराए जाने के कारण बदला लेने की आशंका से जुड़ा माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बारात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमनपुर गांव से चौसा आई थी। पूरे विधि-विधान के साथ विवाह की रस्में चल रही थीं। जयमाला के कार्यक्रम के दौरान ही यह वारदात हुई, जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया। घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

मुफस्सिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles