महादेव बेटिंग केस में बढ़ीं Shefali Bagga की मुश्किलें! दूसरे दिन भी ED के सामने पेश, गिरफ्तारी को लेकर अटकलें तेज

रायपुर ED दफ्तर में लगातार पूछताछ जारी, डिजिटल सबूतों और कथित बेटिंग ऐप प्रमोशन को लेकर जांच तेज।

 

रायपुर।

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में टीवी प्रेजेंटर और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट Shefali Bagga की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। शुक्रवार को वह लगातार दूसरे दिन रायपुर स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जोनल कार्यालय पहुंचीं, जहां जांच अधिकारी उनसे महादेव बेटिंग ऐप के कथित प्रमोशन और अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रहे हैं।

इससे पहले गुरुवार को भी ED ने उनसे करीब पांच घंटे तक पूछताछ की थी। जांच एजेंसी अब डिजिटल साक्ष्यों, सोशल मीडिया गतिविधियों और वित्तीय पहलुओं के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।

डिजिटल साक्ष्यों की हो रही जांच

सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान ED को कुछ प्रमोशनल वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य डिजिटल सामग्री मिली है, जिनके आधार पर Shefali Bagga से पूछताछ की जा रही है। एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित तौर पर बेटिंग ऐप के प्रचार-प्रसार में उनकी क्या भूमिका रही।

हवाला नेटवर्क से कथित कनेक्शन की भी पड़ताल

जांच एजेंसी महादेव ऑनलाइन बुक नेटवर्क के कथित हवाला ऑपरेटर खंजन जगदीश कुमार ठक्कर से जुड़े संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है। ED का दावा है कि खंजन भारत में महादेव नेटवर्क से जुड़े हवाला लेन-देन और वित्तीय नेटवर्क का संचालन करता था।

एजेंसी को यह भी संदेह है कि दुबई और लंदन से संचालित कुछ कथित बेटिंग प्लेटफॉर्म के प्रचार-प्रसार में भी Shefali Bagga की भूमिका की जांच की जानी है।

गिरफ्तारी पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं

हालांकि, सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों में गिरफ्तारी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन ED की ओर से Shefali Bagga की गिरफ्तारी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर तय की जाएगी।

Anita Nishad

Anita Nishad is a dedicated and insightful journalist currently serving as a key voice at HPBL News. With a deep-rooted passion for storytelling and truth-seeking, Anita has become a trusted name in digital and broadcast journalism, particularly known for her ability to bring grassroots issues to the forefront.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *