हे भगवान ऐसी क्रूरता ! महिला की हत्या के बाद शव के साथ किया दुष्कर्म… लाश के टुकड़े कर शिवनाथ नदी में फेंका….खबर पढ़ के कांप जाएगी आपकी रूह
बेमेतरा में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, पुरानी रंजिश में महिला की हत्या का आरोप; पुलिस के अनुसार आरोपी ने शव के साथ दुष्कर्म कर टुकड़े किए और शिवनाथ नदी में फेंक दिया।

बेमेतरा।
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना चंदनू और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गांव के ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और जांच में सामने आया कि आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते महिला की हत्या की। पुलिस का आरोप है कि हत्या के बाद उसने शव के साथ दुष्कर्म किया और पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर शिवनाथ नदी में फेंक दिए।
दो गठरियों में मिला था शव
मामला थाना चंदनू क्षेत्र के सोनपुरी गांव का है। 7 जुलाई से लापता महिला दुकलिहिन बाई का शव 9 जुलाई को ग्राम तुमा के पास शिवनाथ नदी में दो अलग-अलग गठरियों में मिला था। शव की हालत देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित की। फोरेंसिक विशेषज्ञों, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की गई। आरोपी की तलाश में ड्रोन, नाव और सर्च लाइट का भी इस्तेमाल किया गया।
पूछताछ में सामने आई वारदात की कहानी
पुलिस के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक जांच के आधार पर गांव के ही रामप्रसाद सोनवानी उर्फ बंगाली को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद, पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शव के साथ दुष्कर्म किया और अपराध छिपाने के लिए शव के हाथ-पैर काटकर दो गठरियों में बांधकर शिवनाथ नदी में फेंक दिया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल फावड़ा, आरी और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं।
पहले भी हत्या के मामले में काट चुका है सजा
पुलिस के मुताबिक, आरोपी वर्ष 2017 में भी एक महिला की हत्या के मामले में सजा काट चुका है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा थाना चंदनू, साइबर सेल और फोरेंसिक टीम की संयुक्त जांच के जरिए संभव हो सका।





