इस बैंक ने ग्रेजुएट्स अभ्यर्थियों के लिए निकाला बंपर वैकेंसी, जाने कैसे कर सकते हैं आवेदन और क्या होगी सैलरी

This bank has announced a massive recruitment drive for graduates; find out how to apply and what the salary will be.

पंजाब नेशनल बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन अपने ऑफिशियल वेबसाइट- pnb.bank.in पर जारी कर दिया है.आवेदन की प्रक्रिया सोमवार, 20 जुलाई से शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 9 अगस्त 2026 है.

GEN, OBC और EWS कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये है. वहीं, SC, ST और PwBD कैटेगरी के लिए यह फीस 590 रुपये रखी गई है. आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए. अगर हम शैक्षिक योग्यता की बात करें तो, अभ्यर्थियों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Recruitment सेक्शन में आएंगे.
  • इसके बाद RECRUITMENT OF LOCAL BANK OFFICERS UNDER HRP 2026-27 के लिंक पर क्लिक करेंगे.
  • अब Click Here to Apply पर जाएंगे.
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स भरकर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा.
  • लास्ट में फीस जमा करके आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें

इसमें सैलरी 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक हो सकती है. इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *