बारिश के मौसम में तेजी से फैल रहा आई फ्लू का खतरा, अपने आंखों को सुरक्षित रखने के लिए अपनाए ये आसान तरीका
The risk of eye flu is spreading rapidly during the rainy season; follow these simple methods to keep your eyes safe.

बारिश का मौसम अपने साथ कई बीमारियों को भी लेकर आता है. इन्हीं में से एक है आई फ्लू भी हैं. यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक आसानी से फैल सकता है. इसलिए शुरुआत से ही साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है.
अगर आंखें लाल हो गई हैं, पानी आ रहा है या जलन महसूस हो रही है, तो सबसे पहले आंखों को बार-बार छूने या रगड़ने से बचें. अगर घर में किसी को आई फ्लू है, तो उसका तौलिया, रूमाल, तकिया, आई मेकअप या आई ड्रॉप किसी और को इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए.
आंखों को छूने से पहले और बाद में हाथ अच्छी तरह साबुन और पानी से धोएं.
आंखों को सुरक्षित रखने के तरीके
- गंदे हाथों से आंखों को न छुएं.
- अपना तौलिया और रूमाल अलग रखें.
- बाहर से आने के बाद चेहरा और आंखों के आसपास की सफाई करें.
- आंखों में कोई भी दवा बिना डॉक्टर की सलाह के न डालें.
- अगर किसी को आई फ्लू है, तो उससे बहुत करीब संपर्क बनाने से कुछ दिन बचें.









