क्या आप भी रात में अपने कमरे की लाइट जलाकर सोते हैं? जाने क्या हो सकते हैं इसके नुक्सान

Do you also sleep with the lights on? Find out what the potential downsides could be.

रात में अपने कमरे की लाइट जलाकर सोना कई लोगों की आदत होती है. इसका असर लंबे समय में ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन और मेटाबॉलिज्म पर पड़ सकता है। और ये आपके दिल से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकता है।

कमरे की रोशनी से नींद लाने वाला मेलाटोनिन हार्मोन का उत्पादन भी कम हो सकता है. रात में लगातार रोशनी के संपर्क में रहने से नींद की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और शरीर को पर्याप्त गहरी और आरामदायक नींद नहीं मिल पाती है.

इस आदत का नियमित रूप से जारी रहना चिंता की बात है और इससे दिल की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है. खासकर हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा से जूझ रहे मरीज को इससे दूर रहने की जरूरत है।

सोते समय कमरे को जितना संभव हो अंधेरा रखें,रोजाना सोने और जागने का समय लगभग एक जैसा रखें, कमरे को शांत, आरामदायक और ठंडा रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close